फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chintpurni temple officer attached to home deptt

नोट बदलने के मामले में चिंतपूर्णी के सहायक और मंदिर अधिकारी पर गिरी गाज

Sun, 04 Dec 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 04 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
chintpurni temple officer attached to home deptt

चिंतपूर्णी के दरबार में भक्तों की ओर से मां के चरणों में अर्पित किए गए चढ़ावे से काला धन सफेद करने की कोशिश का मामला सामने आने के बाद सरकार ने मंदिर अधिकारी और सहायक मंदिर अधिकारी को प्रारंभिक जांच के बाद पद से हटा दिया है। संबंधित अधिकारियों को जांच होने तक उनके गृह विभागों में तैनाती दी गई है। 

विज्ञापन


भाषा एवं संस्कृति विभाग की प्रदेश सचिव अनुराधा ठाकुर ने बताया कि मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान को राजस्व विभाग, जबकि सहायक मंदिर अधिकारी श्रेष्ठा ठाकुर को भाषा विभाग में वापस भेजा गया है। मामले की जांच जारी है। गौर हो कि अमर उजाला ने 12 नवंबर को यह मामला उजागर किया था।
विज्ञापन


इसके बाद उपायुक्त विकास लाबरू ने दोनों अधिकारियों को गणना कक्षा से हटाकर एसडीएम अंब को प्रारंभिक जांच सौंपी थी। मंदिर में कथित तौर पर एक हजार और पांच सौ के नोटों के बदले छोटी करेंसी बदलने की कोशिश की गई, लेकिन मंदिर के ही एक कर्मचारी के विरोध जताने पर यह नाकाम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटनाक्रम का ऑडियो भी अमर उजाला ने सार्वजनिक किया। इसमें एक बैंक कर्मी, मंदिर कर्मचारी और मंदिर अधिकारियों की बातचीत रिकॉर्ड बताई जा रही है। पुख्ता सूत्रों के मुताबिक मंदिर के चढ़ावे के पैसों से 9 नवंबर को पुरानी करेंसी बदली गई, जबकि 10 नवंबर को 1 लाख 31 हजार रुपये बदलने की कोशिश की गई थी। सूत्र बताते हैं कि मंदिर में 11 नवंबर को भी नोटों की अदला-बदली की गई। 

ऐसे हुआ मामले का पटाक्षेप
करेंसी बदलने के लिए अधिकारियों ने चढ़ावे की नई डिटेल बनवाई, लेकिन मंदिर के ही एक कर्मचारी के विरोध से बात सिरे नहीं चढ़ी। कर्मी ने इसकी मोबाइल पर रिकार्डिंग की। मामले को लेकर मंदिर के उक्त कर्मचारी तथा संबंधित अधिकारी के बीच काफी नोंक-झोंक भी हुई। बात न मानने पर कर्मचारी के साथ गालीगलौज भी किया गया। 


ऐसे होती है चढ़ावे की गणना
मंदिर में चढ़ावे के पैसे की गणना मंदिर के गणना कक्ष में मंदिर की ओर से निर्धारित एक कमेटी के सामने होती है। इसमें एक रुपये के सिक्के से लेकर हर नोट की अलग डिटेल बनाई जाती है। इसके बाद उसे बैंक में सुपुर्द किया जाता है। एक बार जो डिटेल तैयार हो गई, उसे बाद में बदला नहीं जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed