{"_id":"6ac0eb3cfc8e3b3a7802a732","slug":"childrens-art-exhibition-became-the-center-of-attraction-in-tarahall-school-shimla-news-c-19-sml1002-797231-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ताराहॉल स्कूल में बच्चों की कला \nप्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ताराहॉल स्कूल में बच्चों की कला प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल ताराहॉल के जूनियर स्कूल में शनिवार को आयोजित कला प्रदर्शनी रंगों, कल्पनाशीलता और सृजनात्मकता का अनूठा उत्सव बन गई।
प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा दूसरी तक की छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का ऐसा प्रदर्शन किया कि प्रदर्शनी देखने पहुंचे अभिभावक, शिक्षक और अतिथि मंत्रमुग्ध हो गए। प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधन समिति की सचिव सिस्टर अपोलिना ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रितू शर्मा, प्रधानाध्यापिका मोनिका शर्मा और जूनियर स्कूल की समन्वयक सोनिका शर्मा भी उपस्थित रहीं। अतिथियों ने छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्री-नर्सरी और नर्सरी की छात्राओं ने नन्हे बगीचे के मित्र विषय पर आकर्षक कलाकृतियां तैयार कीं। तितलियों, लेडीबर्ड, घोंघों, फूलों और छोटे-छोटे जीवों से सजे मॉडल और चित्र बच्चों के प्रकृति प्रेम और जिज्ञासु मन को दर्शा रहे थे।