ईमानदारी की दास्तां सुन दंग रह जाएंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में बच्चों ने एक लाख रुपये और मोबाइल फोन लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया है। बच्चों के इस कदम की सराहना की जा रही है। मालिक ने बतौर ईनाम देना चाहा उसे भी बच्चों ने लेने से इनकार कर दिया। चोलथरा रोड में बच्चों को एक लाख रुपये का पैकेट और मोबाइल मिला। बच्चे इसे देख हैरान थे।
मालिक का वहीं बैठकर इंतजार करने लगे। मालिक आया और छानबीन के बाद उसे सब कुछ लौटा दिया। बिट्टू टेंट हाउस का मालिक बिट्टू अपनी बुआ के घर हियोड़ गया था। वहां से एक लाख लेकर आ रहा था।
अवाहदेवी से एक किलोमीटर दूर चोलथरा रोड पर उसने ट्राला खड़ा कर रखा था। जब वह पैसे लेकर आया तो देखा कि ट्राले की चाबी तो ट्राले के अंदर थी। उसने पैसे का पैकेट और मोबाइल बोनट पर रख दिए और जुगाड़ से ट्राले को अनलॉक करने लगा।
पैसे और मोबाइल उठाना भूल गया
ऐसे जैसे करके बिट्टू ने ट्राले को अनलाक किया लेकिन पैसे और मोबाइल को उठाना भूल गया। बच्चे तरुण, कविता, तमन्ना, दीक्षा और प्रतिज्ञा निवासी धरनासी जिला मंडी अवाहदेवी मंदिर में माथा टेककर घर जा रहे थे।
उन्हें यह पैसे और मोबाइल मिला। वह मालिक के इंतजार में बैठ गए। इस दौरान बिट्टू भी पैसे और मोबाइल ढूंढता हुआ आ पहुंचा। बच्चों ने उससे पूछा कि क्या ढूंढ रहे हो। उसने बताया कि एक पैकेट और मोबाइल गुम हुआ है। इस पर बच्चों ने बिट्टू को पैसे और मोबाइल लौटा दिया।
बिट्टू ने बताया कि उन्हें बतौर ईनाम 500-500 रुपये देने लगा तो उन्होंने पैसे लेने से इनकार कर दिया। बच्चों की ईमानदारी की अवाहदेवी कस्बा में सराहना की जा रही है।