फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Children reach school after crossing the river in sirmour himachal

यहां उफनती नदी को पार कर स्कूल पहुंचते हैं बच्चे

Tue, 02 Oct 2018 07:30 AM IST
राजपाल शर्मा, अमर उजाला, सतौन (सिरमौर)
राजपाल शर्मा, अमर उजाला, सतौन (सिरमौर) Updated Tue, 02 Oct 2018 07:30 AM IST
विज्ञापन
Children reach school after crossing the river in sirmour himachal

हाल ही में हुई बारिश के बाद मौसम खुल गया है, लेकिन श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की छछेती पंचायत के आधा दर्जन ग्रामीण क्षेत्रों में मुश्किलें अभी भी कम नहीं हुई हैं। सोमवार को क्षेत्र के सिर्फ चार छात्र ही स्कूल जा पाए।

विज्ञापन


अब तक कोई स्कूल नहीं जा पा रहा था। इसकी वजह यह है कि विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने के लिए उफनती गिरि नदी को पार करना पड़ता है। नदी पर पुल बनाने के लिए राजनेताओं ने आज तक सिर्फ राजनीतिक रोटियां ही सेंकीं। पुल का निर्माण विधायक प्राथमिकता में डाला गया है।
विज्ञापन


छछेती पंचायत के क्यारी, डडुवा, कईला, सरड़ी, खाली अछोण के कई परिवारों का बरसात में गिरि नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद जिला मुख्यालय और अन्य भागों से संपर्क कट जाता है। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते। अभी हाल में 21 सितंबर को बरसात के बाद से स्कूली छात्र स्कूल नहीं जा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजदीकी स्कूल शडियार में है। यह गिरि नदी के दूसरे छोर पर है। सोमवार को क्यारी गांव के नौवीं और दसवीं कक्षा के चार बच्चे स्कूल गए। उन्हें भी परिजनों ने मुश्किल से उफनती नदी पार करवाई।

क्या कहते हैं ग्रामीण

Children reach school after crossing the river in sirmour himachal

सतौन से चांदनी 15 किलोमीटर के अंतराल में एक भी फुटब्रिज नहीं है। एक सप्ताह पहले चांदनी से एक व्यक्ति गिरि नदी में बह गया था, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

मदन शर्मा, सुरेश शर्मा, विनोद शर्मा, रमेश शर्मा, किशन सिंह, कमलेंद्र, हरिदत्त ने बताया कि फुटब्रिज और सतौन तक सड़क की मांग वर्षों से कर रहे हैं। आज तक सभी दल के नेता केवल घोषणा ही कर रहे हैं। चुनाव के दौरान वादों की झड़ी लगाई जाती है, लेकिन इसके बाद नेता सब भूल जाते हैं।

क्या कहना है विधायक का
रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने बताया कि पिछली बार खाली अछोन से मोटर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव विधायक प्राथमिकता में डाला गया है। फुटब्रिज बनाने का कोई प्रावधान नहीं है। मोटर ब्रिज ही बनाया जाएगा। इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed