फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   children park to be built

Shimla News: बालूगंज में बच्चों के लिए तैयार होगा पार्क, इंद्रनगर में बनेगी स्टील पार्किंग

Sun, 20 Jul 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
children park to be built
शहर में एक करोड़ रुपये की लागत से नए काम करवाएगा नगर निगम, टेंडर प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

बालूगंज में चिल्ड्रन पार्क के अलावा एक हॉल का भी होगा निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में नगर निगम करीब एक करोड़ रुपये की लागत से नए विकास कार्य करवाने जा रहा है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस साल के अंत तक पार्क और स्टील पार्किंग जैसे नई सुविधाएं लोगों को मिल जाएंगी।
शहर के बालूगंज वार्ड में जल्द ही बच्चों के खेलने के लिए पार्क की सुविधा मिलेगी। निगम यहां 34 लाख रुपये की लागत से चिल्ड्रन पार्क का निर्माण करने जा रहा है। अगले महीने से इसका निर्माणकार्य शुरू करने की तैयारी है। नगर निगम के अनुसार इस साल के अंत तक यह पार्क बनकर तैयार हो जाएगा। यहां एक हॉल भी बनाया जाएगा। शहर के अपर ढली वार्ड के इंद्रनगर इलाके में 27 लाख रुपये की लागत से स्टील पार्किंग तैयार होगी। पुलिस स्टेशन ढली के सामने प्रस्तावित इस पार्किंग का प्रस्ताव हाल ही में पार्षद कमलेश मेहता ने नगर निगम को दिया था। पार्किंग बनने से 20 से 25 वाहनों को सुविधा मिलेगी। नगर निगम 19 लाख रुपये की लागत से रिज स्थित संपदा शाखा का भी कायाकल्प करने जा रहा है। इस शाखा की मरम्मत कर जल्द नए कैबिन कर्मचारियों के लिए बनाए जाएंगे। इससे पहले निगम वास्तुकार शाखा का मरम्मत कार्य भी कर चुका है। विकासनगर के देवनगर में भी निगम 20 लाख रुपये की लागत से वर्तमान पार्किंग पर स्लैब डालेगा। इससे पार्किंग क्षमता बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शहर में नए काम जारी है। बरसात में कई वार्डाें में नुकसान हुए हैं जिनकी भरपाई भी की जा रही है। कहा कि पार्षदों की ओर से जो भी प्रस्ताव आ रहे हैं, उन्हें पैसों की उपलब्धता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। सड़कें, रास्ते, पार्किंग, पार्क जैसी मूलभूत सुविधाएं देना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed