Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Children learning acting skills at Gaiety

Shimla News: गेयटी में बच्चे सीख रहे अभिनय

Sat, 17 Jan 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Children learning acting skills at Gaiety
शिमला। गेयटी थियेटर में इन दिनों विंटर हॉबी कक्षाएं चल रही हैं। इन कक्षाओं में बच्चों को कैलिग्राफी, चित्रकला, नृत्य और अभिनय का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह बच्चे कक्षाओं के पूरा होने पर 31 जनवरी को गेयटी थियेटर में प्रदर्शनी लगाएंगे और प्रस्तुतियां भी देंगे। इन कक्षाओं में बच्चे अपनी रूचि के अनुसार कौशल का विकास कर रहे हैं। इन कक्षाओं में इस समय 120 से ज्यादा बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं। चित्रकला की कक्षा में प्रशिक्षक सपना चौहान बच्चों को डे लाइफ चित्रकला और शेडिंग का प्रशिक्षण दे रही हैं। प्रशिक्षक कपिलदेव शर्मा छोटे बच्चों से दिव्यांगों के प्रति सम्मान पूर्ण व्यवहार करने का संदेश देने वाले नाटक तैयार करवाया जा रहा है जिसका मंचन वह गेयटी में करेंगे। प्रशिक्षिक हिमांशी और अंशुल इन दिनों बच्चों को इन प्रस्तुतियों की तैयारी करवा रही हैं। गेयटी के प्रबंधक दिलीप कुमार ने बताया कि कक्षाओं के अंतिम दिन यानी 31 जनवरी को इन बच्चों के गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article