फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Children gave presentations in the annual function of Dayanand School

Shimla News: दयानंद स्कूल के वार्षिक समारोह में बच्चों ने दी प्रस्तुतियां

Mon, 28 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Children gave presentations in the annual function of Dayanand School
शिमला। राजधानी के दयानंद पब्लिक स्कूल द माल में सोमवार को कक्षा दो का वार्षिक समारोह हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य अनुपम ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का स्वागत किया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार शुभारंभ के बाद प्रधानाचार्य अनुपम ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस रिपोर्ट में उन्होंने विद्यालय की वर्षभर की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इसके बाद बच्चों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण हास्य और मनोरंजन से भरपूर नाटक हास्यपूर्ण नियमों का साम्राज्य रहा। बच्चों ने छोटे-छोटे पानी बताशे और खोलो-खोलो दरवाजे जैसे गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन है गीत पर नृत्य के साथ हुआ। रियांश वर्मा, विदुषी, बेरी, आराध्या, धैर्य, दीक्षित, उदयवीर, काव्यांश, रिहान, हितांश, वीरांगना और स्मायरा सहित कई छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य अनुपम ने अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article