{"_id":"66f8104254ffab777a0f449c","slug":"children-family-and-mother-the-drama-won-applause-shimla-news-c-19-sml1001-416885-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बच्चों ने परिवार और मां \nनाटक से बटोरी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बच्चों ने परिवार और मां नाटक से बटोरी वाहवाही
विज्ञापन
गेयटी में छह लघु नाटकों का मंचन
बाल रंगमंच महोत्सव में उमड़ रही है दर्शकों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर में शनिवार को बाल रंगमंच महोत्सव 2024 के दूसरे दिन छह स्कूलों ने छह नाटकों का मंचन किया गया।
इसमें सोलन के पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर ने हिमाचली लेखक राजवीर द्वारा लिखित परिवार और मां नाटक का मंचन कर वाहवाही बटोरी। इसमें एक परिवार में मां की अहमियत क्या होती है को दिखाया है। गेयटी के गौथिक हॉल में सुबह दस बजे से शुरू हुआ लघु नाटकों के मंचन का सिलसिला शाम पांच बजे तक जारी रहा। इस दौरान दयानंद स्कूल शिमला ने रेखा वशिष्ठ द्वारा लिखित बिल्लियां, पोर्टमोर स्कूल ने सुंदर लोहिया द्वारा लिखित मिलते जुलते चेहरे, सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल शिमला ने विभूति द्वारा लिखित द क्राउन इज माइन, संभोटा तिब्बतीयन स्कूल शिमला ने तरुण ठाकुर के किस्मत, लौरिएट पब्लिक स्कूल शिमला ने एसएन जोशी के छठा मेज लघु नाटक का मंचन किया।
अभिनेता मानव कौल द्वारा लिखित और अभिनेत्री सोहेला कपूर द्वारा निर्देशित नाटक पार्क : जगह पर हो किसका हक का मंचन किया गया। इसमें अनुराधा दार के थ्री आर्ट्स क्लब और सोहेला कपूर के कात्यानी ग्रुप के कलाकारों ने अभिनय किया। रविवार को तीन स्कूलों की ओर से तीन नाटकों का मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर श्रीनिवास जोशी अमला राॅय, जवाहर कौल, कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष वंदना भगड़ा, कर्णदीप कौर, शालिनी पराशर और ईशा कुमरा ममता मौजूद रही।