फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chief Secretary BK Agrawal statement over Pong displaced

पौंग विस्थापितों के मामले शीघ्र निपटेंगे: सीएस

Tue, 21 May 2019 07:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 May 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
Chief Secretary BK Agrawal statement over Pong displaced

मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल संसाधन सचिव यूपी सिंह के साथ पौंग बांध विस्थापितों के मामले शीघ्र निपटाने को लेकर बैठक की। यूपी सिंह सर्वोच्च न्यायालय के पौंग बांध विस्थापितों के मामलों को निपटाने के लिए गठित की गई उच्चाधिकार समिति के अध्यक्ष हैं। मुख्य सचिव ने उनसे अनुरोध किया कि लंबे समय से पौंग बांध विस्थापितों के लंबित मुद्दों को लेकर अतिशीघ्र समिति की अगली बैठक करवाई जाए, ताकि मामलों का शीघ्र निपटारा किया जा सके।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के मध्य हुई सहमति के आधार पर जिला गंगानगर में विस्थापितों को भूमि पहले चरण में जल्द आवंटित की जाए।उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए, जिसके तहत राजस्थान सरकार ने 1188 प्लॉट आवंटित किए गए थे, जिन्हें अवैध होने के कारण रद्द कर दिया था। इस भूमि को शीघ्र खाली कर बचे हुए विस्थापितों के पुनर्वास के लिए आवंटित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


यूपी सिंह ने मुख्य सचिव को आश्वासन दिया कि इन सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए शीध्र बैठक बुलाई जाएगी। हिमाचल के मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने केंद्रीय जल संसाधन सचिव यूपी सिंह से अनुरोध किया कि ऊपरी यमुना तट में किशाऊ बांध के निर्माण के लिए जल्द से जल्द समझौता ज्ञापन (एमओयू) के नियमों और शर्तों को अंतिम रूप दिया जाए। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान जैसे लाभार्थी राज्यों के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed