फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chief secretary bk agarwal meeting with himachal Secretariat employees in shimla

राज्य सचिवालय के दर्जनों मसले सुलझाने को सीएस ने बुलाई बैठक

Wed, 19 Dec 2018 06:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 19 Dec 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
chief secretary bk agarwal meeting with himachal Secretariat employees in shimla
मुख्य सचिव बीके अग्रवाल

राज्य सचिवालय के दर्जनों मसले सुलझाने को मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने वीरवार को सचिवालय में बैठक बुलाई है। सचिवालय कर्मियों के मसले सुलझाने को कर्मचारी संघ के नेता भी बुलाए गए हैं। इस दौरान विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव और सचिव भी मौजूद रहेंगे। संघ के नेताओं ने बैठक के लिए 39 सूत्रीय मांग पत्र भी तैयार कर लिया है।

विज्ञापन


इन मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि संघ सरकार से जिन प्रमुख मुद्दों को उठाएगा, उनमें अनुबंध में लगे लिपिकों को वरिष्ठ सहायकों की पदोन्नति के लिए सेवा शर्त दस साल से घटाकर सात साल करने की मांग उठाएंगे।
विज्ञापन


यह छूट मिलती है तो इससे 303 पदों को भरने का रास्ता साफ होगा। अनुबंध कर्मचारियों को राजधानी भत्ता देने,  मंत्रियों के पास सुप्रीटेंडेंट के पद भरने, शाखाओं का आधुनिकीकरण करने की मांग भी उठाई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त अनुबंध कर्मचारियों को रेगुलर होने पर दो साल के प्रोबेशन अवधि को खत्म करने, इस्टेट विभाग के कर्मचारियों को सचिवालय भत्ता,  हिमाचल लोकसेवा आयोग में  संयुक्त सचिव, राजभवन में अनुभाग अधिकारी,  लोकसेवा आयोग में सुप्रीटेंडेंट के पदों को भरने सहित अन्य मांगों को भी उठाया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed