{"_id":"590ebe4b4f1c1b4754850855","slug":"chief-secretary-additional-charge-to-tarun-sridhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की शादी के लिए छुट्टी पर गए सीएस, इन्हें अतिरिक्त कार्यभार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की शादी के लिए छुट्टी पर गए सीएस, इन्हें अतिरिक्त कार्यभार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 07 May 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तरुण श्रीधर को मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। सोमवार से मुख्य सचिव वीसी फारका अपने बेटे रोहन फारका के विवाह समारोह की तैयारियों के लिए दस दिन की छुट्टी पर होंगे।
विज्ञापन
वे इस विवाह समारोह के संपन्न होने तक आठ से 17 मई के बीच अवकाश पर रहेंगे। मुख्य सचिव वीसी फारका अपने बेटे रोहन फारका का विवाह किन्नौर में अपने पैतृक क्षेत्र में परंपरागत विधि से संपन्न करवाने जा रहे हैं। राज्य सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व, कार्मिक, एमपीपी एंड पावर, एनसीईएस और सहकारिता तरुण श्रीधर वर्तमान में राज्य बिजली बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन
अब उनके पास मुख्य सचिव के कार्यभार के अलावा जनजातीय विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन महकमे का कार्यभार भी रहेगा। तरुण श्रीधर मुख्य सचिव वीसी फारका के भरोसेमंद अधिकारियों में से एक हैं।
विज्ञापन
जीएस गोराया को दिया वन विभाग प्रमुख का कार्यभार
सरकार ने राज्य के वन विभाग प्रमुख एसएस नेगी के अवकाश पर चले जाने के बाद उनका कार्यभार पीसीसीएफ वन्य प्राणी जीएस गोराया को दिया है। पीसीसीएफ (एचओएफएफ) एसएस नेगी आठ से 17 मई के बीच छुट्टी पर होंगे।