{"_id":"64858483f84aff3d160ed435","slug":"chief-of-army-staff-general-manoj-pande-calls-on-governor-shiv-pratap-shukla-at-raj-bhawan-shimla-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने राज्यपाल से की भेंट, सेना प्रशिक्षण कमान का दौरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने राज्यपाल से की भेंट, सेना प्रशिक्षण कमान का दौरा किया
Sun, 11 Jun 2023 01:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:55 PM IST
सार
थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने सेना प्रशिक्षण कमान मुख्यालय शिमला का दौरा किया। उन्होंने सेना के लिए विकसित प्रशिक्षण और सैद्धांतिक पहलुओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से बातचीत करते थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से राजभवन में थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे (पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी) ने भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर राज्यपाल ने उन्हें हिमाचली टोपी व शाल के साथ स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल को थल सेनाध्यक्ष ने सेना से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दी।
विज्ञापन
शिव प्रताप शुक्ल और जनरल मनोज पांडे ने क्षेत्र की सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की। इसके बाद मनोज पांडे ने सेना प्रशिक्षण कमान मुख्यालय शिमला का दौरा किया। उन्होंने सेना के लिए विकसित प्रशिक्षण और सैद्धांतिक पहलुओं की समीक्षा की। कमान की ओर तैयार की गई भविष्य की योजनाओं के बारे में मनोज पांडे को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Himachal Pradesh | Indian Army chief General Manoj Pande visited Army Training Command Headquarters, Shimla to review the evolving training & doctrinal aspects for Indian Army. He was briefed about concurrent & future initiatives undertaken by the Command: Indian Army pic.twitter.com/4keaTCfUOj
— ANI (@ANI) June 11, 2023
विज्ञापन