मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन: जयराम ठाकुर ने पिछले चार वर्षों का रिपोर्ट कार्ड मोदी के सामने पेश किया, प्राकृतिक खेती पर दी प्रस्तुति
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 14 Dec 2021 06:59 PM IST
सार
सीएम जयराम ठाकुर ने शून्य बजट प्राकृतिक खेती पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है और राज्य सरकार किसानों की आय को कई गुणा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों जैसे गोमूत्र, गोबर और अन्य स्थानीय उर्वरकों का प्रयोग कर उगाए कृषि एवं बागवानी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
सीएम जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में भाग लिया।
- फोटो : अमर उजाला