फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chief minister virbhadra singh warning to Opponents and minister

मंत्रियों को सीएम वीरभद्र सिंह का अल्टीमेटम

Sun, 14 Sep 2014 08:55 PM IST
Updated Sun, 14 Sep 2014 08:55 PM IST
विज्ञापन
chief minister virbhadra singh warning to Opponents and minister

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार सुबह होटल हमीर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार स्थिर है और अपना कार्यकाल पूरा करेगी। भाजपाई सरकार गिरने-गिराने के ख्याली पुलाव पका रहे हैं। खुद भाजपा विधायक एक-दूसरे का गला पकड़े हुए हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के कुछ विधायकों और मंत्रियों के सवाल पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि अभी कोई पैदा नहीं हुआ है, जो उनकी बात नहीं मानता हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धूमल ने दो बार सत्ता में रहकर उन पर क्रिमिनल केस बनाए। दो बार सेशन ट्रायल हुआ। लेकिन वे बदले की भावना से काम नहीं करते। भाजपा कार्यकाल के दौरान वे प्रदेश की राजनीति में नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोषणापत्र के वायदों को पूरा करना मेरा कर्तव्य

chief minister virbhadra singh warning to Opponents and minister

उस समय प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ चार्जशीट तैयार की। विधानसभा चुनाव के वक्त इसे घोषणा पत्र में शामिल किया गया। घोषणा पत्र के वायदों को पूरा करना मुख्यमंत्री का कर्तव्य है। इसीलिए चार्जशीट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

हमीरपुर में विकास का श्रेय मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को दिया। उन्होंने कहा कि हमीरपुर शिक्षा हब के रूप में उभरा है। एनआईटी के बाद मेडिकल कॉलेज और टेक्निकल यूनिवर्सिटी मील का पत्थर साबित होंगे।

उल्लेखनीय है कि हमीरपुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर राहत कार्यों का जायजा लिया।

केंद्र से नहीं मिली राहत राशि

chief minister virbhadra singh warning to Opponents and minister

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में बारिश से भारी नुकसान हुआ है। मंडी के धर्मपुर और हमीरपुर में ज्यादा नुकसान हुआ है। हमीरपुर में पीड़ितों को 73 लाख रुपये राहत राशि बांटी है। नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली है।

केंद्र से राहत राशि मांगी है पर अभी तक कुछ नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed