फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chief Minister Virbhadra Singh Targets independent MLAs of himachal

निर्दलीय विधायकों पर सीएम का तंज, बोले- दलबदलुओं का कोई भविष्य नहीं

Mon, 05 Jun 2017 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 05 Jun 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Virbhadra Singh Targets independent MLAs of himachal

सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा है कि राजनीति में दलबदलुओं का कोई भविष्य नहीं होता है। न ही लोगों के दिल में उनके लिए कोई स्थान होता है। उन्होंने कहा कि लोग जानते हैं कि चौपाल क्षेत्र में किसने विकास कार्य किए हैं। वीरभद्र बोले कि राजनीतिक दल-बदलुओं का सरकार पर कोई असर नहीं पड़ता, मगर उनके अपने भविष्य पर जरूर असर पड़ता है। 

विज्ञापन



सीएम वीरभद्र सिंह ने चौपाल उत्सव के दौरान चौपाल विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक बलवीर सिंह वर्मा पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक को नसीहत दी कि उनके सहयोग से सरकार नहीं चल रही है। दम है तो सरकार को गिराकर दिखाएं। अपने दम पर सरकार की ओर से लगाया गया एक बिजली का खंभा दूसरी जगह बदल कर दिखाएं। 

विज्ञापन

बोले, पूरे प्रदेश में समान विकास की बात हवा में तीर नहीं

Chief Minister Virbhadra Singh Targets independent MLAs of himachal

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रविवार को चौपाल उत्सव में कहा कि प्रदेश में अगली सरकार भी कांग्रेस की बनेगी। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में बिना किसी द्वेष भावना के समान रूप से विकास किया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में समान विकास की बात हवा में तीर नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में लोग जन प्रतिनिधियों के पास नहीं जाते, जबकि जन प्रतिनिधियों को लोगों के घर द्धार पर जाना चाहिए और उनकी समस्याओं का हल करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों का यह दायित्व बनता है कि जिन्होंने उन्हें चुनकर भेजा है, वहां के लोगों की वे सेवा करें। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों को सही और गलत के बारे ज्ञान होना चाहिए। सीएम वीरभद्र सिंह ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ठाकुर राम लाल के साथ भी इस क्षेत्र का दौरा किया था और वे क्षेत्र की समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed