फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chief Minister paid tribute to former Prime Minister Rajiv Gandhi

Shimla News: मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि

Wed, 20 Aug 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister paid tribute to former Prime Minister Rajiv Gandhi
शिमला। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर छोटा शिमला में सद्भावना चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी को आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। देश में सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति राजीव गांधी की दूरदृष्टि का परिणाम है, जिससे आज के युवा लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी एक समाज सुधारक भी थे। उन्होंने 73वें और 74वें संविधान संशोधन के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को आरक्षण सुनिश्चित किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता और सद्भाव की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ (कर्नल) धनीराम शांडिल, कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार कुमार, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उपाध्यक्ष विनय कुमार, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, विधायक मोहन लाल बराकटा, संजय अवस्थी, अजय सोलंकी, विवेक कुमार, नीरज नैय्यर और मलेंद्र राजन, राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम, महाधिवक्ता अनूप कुमार रतन, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रदेश कांग्रेस को-इंचार्ज विधित चौधरी और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article