फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chief Minister of Rajasthan Vasundhara Raje Meet Pong Dam destitutes

47 सालों से न्याय के लिए भटक रहे इन लोगों के लिए उम्मीद लेकर आई वसुंधरा राजे

Sun, 04 Jun 2017 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 04 Jun 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister of Rajasthan Vasundhara Raje Meet Pong Dam destitutes

करीब 47 वर्षों से न्याय के लिए राजस्थान के रेत के टीलों से लेकर शिमला के पहाड़ों की खाक छानने के बावजूद न्याय से वंचित कांगड़ा जिले के 20 हजार पौंग बांध विस्थापितों को अब न्याय मिलने की पहली बार उम्मीद जगी है।

विज्ञापन


राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहली बार खुद पौंग बांध विस्थापितों का दर्द देखने और सुनने के लिए 8 जून को कांगड़ा आ रही हैं। ज्वालामुखी में दोपहर को कांगड़ा जिले के पौंग बांध विस्थापितों से मिलने के बाद वसुंधरा राजे फीडबैक लेकर सीधे शिमला चली जाएंगी।
विज्ञापन



यहां पर 9 जून को वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और सरकारी अधिकारियों से बैठक कर पौंग बांध विस्थापितों के मामले पर चर्चा कर इसका हल निकालने की कोशिश करेंगी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ राजस्थान के संबंधित अधिकारियों का दल भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

47 वर्षों में पहली बार राजस्थान का कोई सीएम विस्थापितों की बात सुनेगा

Chief Minister of Rajasthan Vasundhara Raje Meet Pong Dam destitutes

वसुंधरा राजे कांगड़ा में सुबह 8 बजे पहुंच जाएंगी। इसके बाद वे बगलामुखी, बज्रेश्वरी, चामुंडा देवी और ज्वालाजी मंदिरों में देवी दर्शन करेंगी। इसके बाद ज्वालाजी में महिला मोर्चा के साथ बैठक करेंगी।


इसमें महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष इंदु गोस्वामी भी मौजूद रहेंगी, जो वसुंधरा से हिमाचल में महिला सशक्तीकरण पर चर्चा करेंगी। भाजपा के महामंत्री कृपाल परमार ने बताया कि देहरा के पुल से वसुंधरा राजे को पौंग बांध का नजारा भी दिखाया जाएगा, जहां पहले हजारों परिवार रहते थे जो आज उजड़ चुके हैं।


परमार ने बताया कि 47 वर्षों में पहली बार राजस्थान का कोई मुख्यमंत्री कांगड़ा जिला में आकर पौंग बांध विस्थापितों की बात सुनेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री राजे का कांगड़ा जिला का दौरा तय करने में व्यक्तिगत तौर पर काफी प्रयास किए थे। 

1970 में उजड़ गए थे 20 हजार परिवार

Chief Minister of Rajasthan Vasundhara Raje Meet Pong Dam destitutes

इससे पहले वसुंधरा राजे का दो दिवसीय दौरा सिर्फ शिमला का था, लेकिन, शिमला का एक दिन का दौरा कटवाकर इसे कांगड़ा जिला में समायोजित करवाया गया। वर्ष 1970 के आसपास देहरा से लेकर नूरपुर इलाके तक पौंग बांध के नाम पर करीब 20 हजार परिवार उजड़ गए थे।

इस पूरे इलाके को तब अनाज का कटोरा नाम से जाना जाता था। इस इलाके का अनाज कांगड़ा सहित कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों का पेट भरता था। लेकिन, बांध के नाम पर हजारों परिवारों को अपनी सोने जैसी जमीन और घर तथा नौकरी-पेशा छोड़ना पड़ा।

बदले में उन्हें रेगिस्तान के रेत के टीलों में मुरब्बे मिले। वे भी राजस्थान सरकार के कर्मचारियों और लोगों ने कथित रूप से हड़प लिए। इसके बाद हजारों विस्थापित परिवार न्याय के लिए राजस्थान से लेकर हिमाचल के पहाड़ों में भटक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed