फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chief Minister Jairam will interact with the public on March 6 on the budget

भाजपा बैठक में फैसला: बजट पर मुख्यमंत्री जयराम छह मार्च को करेंगे जनता से संवाद

Sat, 05 Mar 2022 06:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Mar 2022 06:19 PM IST
सार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से पेश बजट आम जनमानस का बजट है। इस उपलक्ष्य में छह मार्च को सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम हो रहा है। इसमें सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनता एलईडी पर मुख्यमंत्री के हिमाचल के बजट पर संबोधन को सुनेगी।

विज्ञापन
Chief Minister Jairam will interact with the public on March 6 on the budget
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश भाजपा की बैठक वर्चुअल माध्यम से हुई। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और संगठन महामंत्री पवन राणा उपस्थित रहे।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से पेश बजट आम जनमानस का बजट है। इस उपलक्ष्य में छह मार्च को सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम हो रहा है। इसमें सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनता एलईडी पर मुख्यमंत्री के हिमाचल के बजट पर संबोधन को सुनेगी। कार्यक्रम के माध्यम से जयराम ठाकुर सरल रूप से बजट जनता को समझाएंगे।

विज्ञापन


कहा कि यह बजट चुनावी वर्ष का अंतिम बजट था। जिस प्रकार सरकार काम कर रही है, उससे साफ है कि वित्त वर्ष 2023 में भाजपा फिर मजबूत सरकार के साथ बजट पेश करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के पांचवें बजट में गरीब तबके का विशेष ध्यान रखा गया है। बजट में सभी वर्गों के लिए कुछ न कुछ है। महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि रविवार को प्रादेशिक कार्यक्रम का आयोजन पीटरहॉफ शिमला में सुबह 11 बजे किया जाएगा। यहां से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूरे प्रदेश को संबोधित करेंगे। बैठक में 2017 के भाजपा प्रत्याशी, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, सभी प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, सभी पूर्णकालिक विस्तारक, भाजपा जिला प्रभारी एवं सह प्रभारी और भाजपा जिला अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed