फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chief Minister Jairam Thakur lashed out at Congress at dharamshala

इन्वेस्टर मीट को लेकर सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर कसा तंज, ये कहा

Wed, 06 Nov 2019 04:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Nov 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Jairam Thakur lashed out at Congress at dharamshala
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में जन आभार रैली के दौरान कांग्रेस पर विवादास्पद तंज कसा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें आदत है कि जब तक जेब में न आए, लगता ही नहीं कि सच में आ गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री इन्वेस्टर मीट को लेकर सरकार पर कांग्रेस के आरोपों का जवाब दे रहे थे। सीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार पर मनघड़ंत आरोप लगा रही है। इन्वेस्टर मीट के लिए अभी 82000 करोड़ के एमओयू पर निवेशकों ने हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस हमसे पूछ रही है कि निवेशकों की ओर से भाजपा सरकार के पास पैसे कितने आ गए। सीएम ने कहा कि देश और हिमाचल में भी कांग्रेस बिखर गई है। धर्मशाला में कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई। कांग्रेस की इतनी बुरी हालत इससे पहले कभी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा में हम जीते तो कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मिले। कह रहे थे कि उपचुनाव में मोदी के नाम पर वोट नहीं मिलेंगे। कांग्रेस नेताओं को इन्वेस्टर मीट में बुलाया, फिर भी उन्होंने विरोध किया।

भाजपा सांसद किशन कपूर ने मुख्यमंत्री से मांग की कि चंबा और कांगड़ा जिले में ज्यादा उद्योग खोलकर बेरोजगारी दूर की जाए। जन आभार रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं को धाम भी खिलाई गई।

मैंने पीएमओ से कहा - हमें देवता इंद्रूनाग पर पूरा भरोसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें विश्वास है कि इन्वेस्टर मीट में मौसम मेहरबान होगा। 7 और 8 नवंबर को बारिश की संभावना से पीएमओ भी चिंतित था। मैंने उनसे कहा कि मौसम विभाग की बात मत मानो, हमें इंद्रूनाग देवता पर विश्वास है।

सत्ती बोले - पीएम के सामने झुककर करें स्वागत
जोरावर स्टेडियम में प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि इन्वेस्टर मीट से हिमाचल में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। इन्वेस्टर मीट को लेकर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकर्ता शिक्षा बोर्ड के पुल के पास वीरवार सुबह स्वागत करें। कार्यकर्ता पीएम के सामने झुककर उनका स्वागत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed