{"_id":"5fd0c5668ebc3e3b430ac3b1","slug":"chief-minister-jairam-inaugurated-country-s-first-mnrega-park-in-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री जयराम ने किया हिमाचल के पहले मनरेगा टूरिज्म पार्क का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री जयराम ने किया हिमाचल के पहले मनरेगा टूरिज्म पार्क का लोकार्पण
Wed, 09 Dec 2020 06:57 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 09 Dec 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को सराज विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश के पहले मनरेगा टूरिज्म पार्क का विधिवत लोकार्पण किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम के साथ कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा, वन मंत्री राकेश पठानिया, पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर, सुखराम चौधरी, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर और मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा भी जुड़े। मनरेगा टूरिज्म पार्क पर्यावरण संरक्षण का अनूठा मॉडल है। इसमें ग्रामीण पर्यावरण को बढ़ावा देने के साथ मनरेगा संभावनाएं पूरे देश को दिखाने के साथ जल, वन और वन्य संरक्षण के साथ पौधरोपण का व्यावहारिक संदेश देना है।
विज्ञापन
सौर ऊर्जा का प्रयोग, स्वच्छता एवं नशा मुक्ति का संदेश और स्कूली विद्यार्थियों के लिए एक्सपोजर विजिट फन एंड लर्न साइट विकसित करना है। सामुदायिक कार्यक्रमों जैसे विवाह और मेले इत्यादि के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध करवाना इसमें शामिल है। महिला स्वयं सहाया तथा बेरोजगारों के लिए रोजगार के साधन सृजित करना, प्राचीन एवं सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षण देना शामिल है। महिलाओं की ओर से निर्मित पार्क में 240 सदस्यों में से 183 महिलाएं हैं।
विज्ञापन