फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chief Minister face of Aam Aadmi Party will be announced soon in Himachal Pradesh: Sher Singh Thakur

विधानसभा चुनाव की तैयारी: आम आदमी पार्टी का हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री चेहरा जल्द घोषित होगा

Wed, 30 Mar 2022 08:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी)/ब्यूरो, नेरचौक (मंडी)/ शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी)/ब्यूरो, नेरचौक (मंडी)/ शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Mar 2022 08:18 PM IST
सार

मंडी में छह अप्रैल को केजरीवाल की प्रस्तावित रैली में हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री चेहरे का एलान हो सकता है। आप के चुनावी एजेंडे से भी हिमाचल की जनता इसी दिन रूबरू होगी। यह बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शेर सिंह ठाकुर ने बुधवार को नेरचौक में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। 

विज्ञापन
Chief Minister face of Aam Aadmi Party will be announced soon in Himachal Pradesh: Sher Singh Thakur
हिमाचल विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आम आदमी पार्टी का हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री चेहरा जल्द घोषित होगा। मंडी में छह अप्रैल को केजरीवाल की प्रस्तावित रैली में इसका एलान हो सकता है। आप के चुनावी एजेंडे से भी हिमाचल की जनता इसी दिन रूबरू होगी। यह बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शेर सिंह ठाकुर ने बुधवार को नेरचौक में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। कहा कि पंजाब चुनाव नतीजों के बाद हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी से दो लाख पचास हजार से अधिक कार्यकर्ता जुड़ चुके हैं। आप की जब हवा चलती है तो सबसे पहले मुख्यमंत्री की कुर्सी ही डोल जाती है। पार्टी पूरे हिमाचल प्रदेश में चुनाव लड़ेगी तथा सरकार बनाएगी। हिमाचल की राजनीति में आने वाले छह अप्रैल को नया इतिहास रचा जाएगा।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी आंदोलन से निकली हुई पार्टी है। नेताओं के तानों को सुनने के बाद चुनौती के तहत यह पार्टी बनी है। हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला होता है, मगर वे खुशफहमी में हैं। उन्हें मालूम होना चाहिए कि दिल्ली में भी कांग्रेस और भाजपा के बीच ही मुकाबला होता था। आज दिल्ली के बाद पंजाब में भी आप की सरकार बनी है। पहले यह कहा जाता था कि आप केवल दिल्ली की ही पार्टी है जो वादे किए हैं उन्हें पूरा करके दिखाए। जब आप की सरकार ने सारे वादे पूरे किए तो दुनिया भर के लोग विकास देखने आने लगे। अब राजनीति में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। लोगों में आम आदमी पार्टी से उम्मीद जगी है। उनके साथ बल्ह विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष राकेश रावत, एससी मोर्चा के अध्यक्ष धनदेव मौजूद रहे।

विज्ञापन

कांगड़ा आएंगे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन और प्रभारी रत्नेश

आम आदमी पार्टी की 6 अप्रैल को मंडी में होने वाली रैली को लेकर वरिष्ठ नेताओं ने हिमाचल की ओर रुख कर दिया है। वीरवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता कांगड़ा आ रहे हैं। इस दौरान व पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा और कांग्रेस पार्टी से रुष्ट नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। बुधवार को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी ने मंडी में राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल के रोड शो को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक की है। 

आम आदमी पार्टी मंडी रोड शो में 30 हजार के करीब लोगों के उमड़ने का दावा कर रही है। रैली को सफल बनाने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र से बसों में लोग लाए जाने हैं। अरविंद केजरीवाल 6 अप्रैल को ही मंडी में विधानसभा चुनाव लड़ने की हुंकार भरेंगे। हाईकमान ने प्रदेश पार्टी पदाधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वह 5 अप्रैल तक ज्यादा से ज्यादा लोगों को सदस्य बनाएं। इसके अलावा जैसे जैसे लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं, उन्हें जिम्मेदारी देने को कहा है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी ने बताया कि दो वरिष्ठ नेता आज कांगड़ा जा रहे हैं। इस दौरान वह कई लोगों से मुलाकात करेंगे। 

पार्टी में कई नामी चेहरे होंगे शामिल 
आम आदमी पार्टी की रैली में कई लोग शामिल होने हैं। भाजपा और कांग्रेस पार्टी के कई नेता आप के संपर्क मेें हैं। इनकी लगातार दिल्ली में केजरीवाल से बात हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed