{"_id":"636be80827ce49265c75464f","slug":"chief-minister-bhagwant-mann-s-program-postponed-sanjay-singh-did-a-road-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री भगवंत मान का कार्यक्रम टला, संजय सिंह ने किया रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री भगवंत मान का कार्यक्रम टला, संजय सिंह ने किया रोड शो
Wed, 09 Nov 2022 11:19 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी,शिमला/फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी,शिमला/फतेहपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:19 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव के चलते उनका आप प्रत्याशी राजन सुशांत के पक्ष में रोड शो करना था, लेकिन व्यवस्था के चलते आप सांसद संजय सिंह ने रोड शो किया है।
विज्ञापन
आप सांसद संजय सिंह
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का हिमाचल में चुनावी रोड शो टल गया है। विधानसभा चुनाव के चलते उनका आप प्रत्याशी राजन सुशांत के पक्ष में रोड शो करना था, लेकिन व्यवस्था के चलते आप सांसद संजय सिंह ने रोड शो किया है।
विज्ञापन
पंजाब के मंत्री अनमोल गगनमान ने जिला सिरमौर के पावंटा में मनीष ठाकुर के पक्ष में रोड शो किया। अब हिमाचल में आम आदमी पार्टी के बेड़े नेताओं का रोड शो नहीं होगा। विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन वीरवार को हिमाचल आम आदमी पार्टी के नेता प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल आम आदमी पार्टी ने 20 से ज्यादा स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की थी। इनमें दिल्ली और पंजाब के विधायक और मंत्रियों को शामिल किया था, लेकिन चुनाव प्रचार में आम आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने एक-एक रोड शो किया है। अरविंद केजरीवाल सोलन में रोड शो करने के बाद गुजरात चले गए। मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और अनमोल गगनमान ने भी एक-एक रोड शो किया है। बताया जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का ज्यादातर ध्यान गुजरात विधानसभा चुनाव की ओर केंद्रित रहा है।
विज्ञापन