Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chidgaon-Pujarali-Chilala road in poor condition

Shimla News: चिड़गांव-पुजारली-चिलाला सड़क बदहाल, पांच किलोमीटर का सफर बना जोखिमभरा

Tue, 10 Nov 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Chidgaon-Pujarali-Chilala road in poor condition
खस्ता हाल पुजारली चिलाला सड़क से परेशानियां झेल रहे ग्रामीण। संवाद 
जगह-जगह उखड़ी मैटलिंग और गहरे गड्ढों से परेशान ग्रामीण, विभाग को दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिड़गांव (रोहड़ू)। छौहारा विकास खंड के चिड़गांव-पुजारली-चिलाला सड़क की बदहाल हालत ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भेतियानी, भम्फड़ और गांवसारी समेत कई गांवों को जोड़ने वाली पांच किलोमीटर लंबी सड़क पर सफर करना जोखिमभरा हो गया है। सड़क की मैटलिंग जगह-जगह से उखड़ चुकी है और गहरे गड्ढों ने पूरे मार्ग को बदहाल बना दिया है। हालात ऐसे हैं कि वाहन चालकों को हर कदम पर संभलकर वाहन चलाना पड़ रहा है। सड़क पर बिखरे पत्थर और गड्ढे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा रहे हैं। बरसात के दौरान इन गड्ढों में पानी भरने और कीचड़ जमा होने से परेशानी और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना सैकड़ों ग्रामीण इसी सड़क से आवाजाही करते हैं, लेकिन लंबे समय से सड़क की सुध लेने वाला कोई नहीं है। ग्रामीण वीर चंद पांडेय और रोहित मटेक के अनुसार इस सड़क का निर्माण तीन दशक पहले हुआ था। दस वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत सड़क की मैटलिंग की गई थी। उस समय ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा की उम्मीद जगी थी, लेकिन रखरखाव के अभाव में मार्ग फिर बदहाल हो गया है। रविंद्र बेथवान, हनी सिंह, भम्फड़ पंचायत के पूर्व उपप्रधान अनिल बेथुआन और शिव चंद बाहलू ने कहा कि सड़क की हालत सुधारने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों के समक्ष मांग उठाई गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द काम शुरू कर सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया, तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।



सड़क की मैटलिंग के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पीडीएनए-2025 के तहत स्वीकृत इस कार्य को पूरा करने के लिए ठेकेदार को 31 मार्च 2027 तक की समयसीमा दी गई है। निर्धारित अवधि में कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- विजय कुमार, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article