{"_id":"67ed4bff5e503b56340649db","slug":"chhota-shimla-walkway-thieves-stole-the-nets-shimla-news-c-19-sml1001-511127-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: छोटा शिमला वॉकवे की \nजालियां चुरा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: छोटा शिमला वॉकवे की जालियां चुरा ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रॉकहास्ट के लिए बन रहा वॉकवे
आयुर्वेदिक अस्पताल के पास पेश आई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। छोटा शिमला से ब्रॉकहास्ट के लिए निर्माणाधीन वॉकवे में लगाई गईं लोहे की जालियों के चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पंचराम चौहान निवासी मान निवास सूर्यनगर लोअर विकासनगर ने बताया कि उन्होंने छोटा शिमला-कसुम्पटी सड़क के किनारे वॉकवे में लोहे की जाली लगाने का काम करवाया था। बताया कि 31 मार्च को उन्होंने आयुर्वेदिक अस्पताल के पास वॉकवे में करीब 28 लोहे की जालियां लगाई थीं लेकिन एक मार्च को जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा यह सभी जालियां गायब हैं। इसके बाद उन्होंने मंगलवार को मामले की शिकायत छोटा शिमला पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है, जिससे संदिग्ध लोगों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।