फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chhawani elections in Himachal on 11 jan.

प्रदेश में छावनी चुनाव का बजा बिगुल

Sat, 08 Nov 2014 09:02 AM IST
Updated Sat, 08 Nov 2014 09:02 AM IST
विज्ञापन
Chhawani elections in Himachal on 11 jan.

प्रदेश में छावनी चुनाव का बिगुल बज गया है। छह साल के अंतराल के बाद रक्षा मंत्रालय ने हिमाचल समेत देश के 57 छावनी परिषदों के लिए 11 जनवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश भर में सात छावनियां हैं। जिसमें तीन जिला सोलन में ही हैं। वर्ष 2013 में छावनी चुनाव प्रस्तावित थे।

विज्ञापन


लेकिन, लोकसभा चुनाव के चलते परिषद चुनाव को स्थगित कर दिया गया था। लिहाजा पांच माह पहले जनप्रतिनिधियों के बोर्डों को निरस्त कर दिया गया था। इस कारण छावनियों में होने वाले विकास कार्यों पर भी ब्रेक लगी हुई थी। सातों छावनियों में करीब 30386 वोटर हैं।
विज्ञापन


छावनी ========जिला=====वोट
कसौली========सोलन=====3885
सुबाथू========सोलन=====3680
डगशाई========सोलन=====2904
जतोग========शिमला=====2062
डलहौजी========चंबा======3550
बकलोह========चंबा======1805
योल========कांगड़ा=====12500

2008 में ग्यारह वर्ष बाद हुए थे चुनाव

Chhawani elections in Himachal on 11 jan.

देश में मई 2008 में ग्यारह वर्षों के बाद छावनी चुनाव हुए थे। इस छावनी चुनाव अधिनियम में संशोधन कर पहली बार महिलाओं को भी चुनाव लड़ने का मौका मिला था। वहीं, इस बार भी कई महिलाएं चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।

प्रत्याशियों में लगेगी होड़
2009 से ही छावनी प्रतिनिधियों को मासिक मानदेय का प्रावधान हुआ। कैंट क्षेत्रों के हिसाब यह मानदेय निर्धारित किया गया। वहीं, जिसमें छावनी वार्ड सदस्य को 2850 जबकि उपाध्यक्षों को 3850 प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा है। इससे पहले छावनी नेताओं को उनकी सेवाओं के बदले कुछ भी नहीं मिलता था। लिहाजा इस बार काफी प्र्रत्याशियों की संख्या काफी ज्यादा हो सकती है।

जारी हो चुकी है अधिसूचना: सीईओ
कसौली छावनी परिषद के सीईओ वरुण कालिया ने कहा कि अधिसूचना मिल चुकी है। हिमाचल प्रदेश में छावनी परिषदों के चुनाव 11 जनवरी को होंगे। चुनावी प्रक्रिया इसके बाद शुरू हो जाएगी। मंत्रालय से मिलने वाले निर्देशों की अनुपालना होगी। यह अधिसूचना तीन नवंबर को जारी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed