फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   chhatra abhibhavak manch protest outside himachal pradesh higher education directorate

निजी स्कूलों के खिलाफ फिर से निदेशालय को घेरेंगे अभिभावक

Sun, 20 Dec 2020 06:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 20 Dec 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
chhatra abhibhavak manch protest outside himachal pradesh higher education directorate
छात्र अभिभावक मंच - फोटो : अमर उजाला

निजी स्कूलों के खिलाफ सोमवार को उच्च शिक्षा निदेशालय का अभिभावक दोबारा से घेराव करेंगे। सिर्फ ट्यूशन वसूली के आदेश जारी करने की मांग को लेकर अभिभावक सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। छात्र-अभिभावक मंच के बैनर तले सोमवार दोपहर को उच्च शिक्षा निदेशालय के बाहर प्रदर्शन होगा। मंच के संयोजक विजेंद्र मेहरा ने कहा कि शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के बयान देने के बाद भी अफसरशाही अमल नहीं कर रही है।

विज्ञापन


इसके चलते मंत्री केे बयान संदेह के घेरे में आ गया है। मंच के पदाधिकारियों ने मांग करते हुए कहा कि ट्यूशन फीस के अलावा एनुअल चार्जेज सहित सभी तरह के चार्जेज पर रोक लगाने के लिए जल्द से जल्द अधिसूचना जारी होनी चाहिए।  उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों की एनुअल चार्जेज, कंप्यूटर फीस, स्मार्ट क्लास रूम व अन्य चार्जेज की वसूली पर रोक न लगाई तो आंदोलन तेज होगा। 24  और 28 दिसंबर को भी प्रदेश भर में प्रदर्शन होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छह लाख छात्रों के दस लाख अभिभावकों सहित कुल सोलह लाख लोगों से निजी स्कूलों की पूर्ण फीस उगाही का पूर्ण  बहिष्कार करने की अपील की है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि केवल बयानों से बात नहीं बनेगी। उन्होंने  उच्च न्यायालय से अपील की है कि वह निजी स्कूलों की ओर से द्वारा पूर्ण फीस वसूली के मामले पर हस्तक्षेप करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed