फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cherry prices incresed in kullu himachal pradesh, selling 350 rupees a kg

कुल्लू: कोरोना में चेरी के दामों ने लगाई लंबी छलांग, 350 रुपये किलो बिक रही

Sat, 29 May 2021 10:54 AM IST
Krishan Singh अमी चंद भंडारी, अमर उजाला, कुल्लू/खराहल
अमी चंद भंडारी, अमर उजाला, कुल्लू/खराहल Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 May 2021 10:54 AM IST
सार

कोरोना में विटामिन सी से भरपूर इस फल की काफी मांग की जा रही है। पिछले दो सालों में स्थानीय मंडियों में चेरी 100 से 150 रुपये किलो बिकी थी। जबकि, बाहरी राज्यों की मंडियों में भी उत्पादकों को यही दाम मिले थे। 

विज्ञापन
Cherry prices incresed in kullu himachal pradesh, selling 350 rupees a kg
चेरी

विस्तार

कोरोना काल में चेरी के दामों ने लंबी छलांग लगाई है। प्रदेश की स्थानीय मंडियों के अलावा बाहरी राज्यों की मंडियों में इस बार उत्पादकों को लगभग दोगुने दाम मिल रहे हैं। इससे चेरी उत्पादकों के चेहरे खिल गए हैं। स्थानीय मंडियों में चेरी 120 से पौने दो सौ तक बिक रही है। दिल्ली की आजादपुर मंडी में 200 से 350 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चेरी को हाथों हाथ खरीदा जा रहा है। कोरोना में विटामिन सी से भरपूर इस फल की काफी मांग की जा रही है। पिछले दो सालों में स्थानीय मंडियों में चेरी 100 से 150 रुपये किलो बिकी थी। जबकि, बाहरी राज्यों की मंडियों में भी उत्पादकों को यही दाम मिले थे। सूबे में तकरीबन 20 से अधिक वैरायटी की चेरी की पैदावार विभिन्न क्षेत्रों में हो रही है।

विज्ञापन


इसका उत्पादन समुद्रतल से 2500 मीटर की ऊंचाई तक के इलाकों में किया जा सकता है। एक आंकडे़ के अनुसार प्रदेश में 450 हेक्टेयर क्षेत्र में चेरी का उत्पादन हो रहा है। कुल्लू के बागवानों का भी रूझान इसकी पैदावार की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश मुख्य रूप से चेरी का उत्पादन कुल्लू, शिमला, किनौर, चंबा और लाहौल-स्पीति जिलों में हो रहा है। शिमला जिले में राज्य के कुल उत्पादन का 80 फीसदी से अधिक उत्पादन होता है। चेरी की मुख्य किस्मे डयूरो नेरो, लैपिन, रैगिन, मरचेंटकारडिया, लेम्बार्ट, सेम गिंग वेन, स्टेला है। बंदरोल सब्जी मंडी के अध्यक्ष मोहन ठाकुर ने कहा कि क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान केंद्र सेउबाग में विलोना, लेक्ड, स्टेना तथा समवैस्ट आदि किस्में तैयार हो रही है। इस साल पौधों में काफी अच्छे फल लगे हुए है। 
विज्ञापन


कोरोला में बढ़ी चेरी की मांग : गुलेरिया
एपीएमसी कुल्लू के सचिव सुशील गुलेरिया ने कहा कि कोरोना काल में चेरी की अधिक मांग है। यह फल इम्यूनिटी को बढ़ाता है। यही कारण इसके दामों में उछाला आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चेरी में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसके अलावा विटामिन ए और बी, फोलेट और नायासिन भी पाया जाता है। इसके अलावा पोटेशियम, आयरन, तांबा, कैल्शियम और फॉस्फोरस प्रचुर मात्रा में होता है। - डॉ. जोगिंद्र सिंह, प्रभारी क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र, सेउबाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed