पंडित ने घर किया पूजा पाठ, गहने लेकर फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश सिरमौर जिला के थाना क्षेत्र रेणुका के अंतर्गत ज्योतिष विद्या के चंगुल में फंसकर बेढ़ोन गांव की एक महिला ने अपना सब कुछ लूटा दिया।
कथित पंडितों ने नवरात्रों में पूजा पाठ के नाम पर महिला के सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया। महिला को धोखाधड़ी की भनक तब लगी जब पंडित जेवरातों को उड़ाकर फरार हो गए।
ददाहू के समीप बेढोन गांव निवासी सीमा देवी ने रेणुका थाने में इसकी शिकायत सोमवार शाम को दर्ज करवाई है। महिला ने पुलिस को बताया कि ददाहू बाजार में दुर्गा ज्योतिष दरबार के नाम पर अपना धंधा चला रहे दो कथित पंडितों ने पूजा पाठ के नाम पर उसके साथ ठगी करके उसके सोने के आभूषण उड़ा लिए।
तीन लाख के गहने लेकर फरार
महिला ने करीब 3 लाख के आभूषण गायब होने की बात कही है। ज्योतिष पंडितों का पिछले एक सप्ताह से कोई अता पता नहीं है। महिला ने सोमवार शाम को ही इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।
उधर रेणुका थाना प्रभारी तिलक राज शांडिल ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि कथित ज्योतिष ददाहू में एक किराए के मकान में पंडित बीके शास्त्री के नाम से रह रहे थे। पूजा-पाठ के बाद से ही वह फरार हैं।
उन्होंने दुर्गा ज्योतिष दरबार के नाम पर अपना ज्योतिष केंद्र खोल रखा था। लेकिन मकान किराए पर देने के दौरान मकान मालिक ने पूर्व में पुलिस को इसकी कोई सूचना नहीं दी।
जिसको लेकर मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ज्योतिषों के ठिकानों का पता लगा रही है।