फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cheating by pta teachers in himachal.

शिक्षकों के लिए बुरी खबर, जा सकती है नौकरी

Wed, 21 Jan 2015 09:39 AM IST
Updated Wed, 21 Jan 2015 09:39 AM IST
विज्ञापन
cheating by pta teachers in himachal.

शिक्षा विभाग में पीटीए शिक्षकों को अनुबंध में लाने की प्रक्रिया के दौरान बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि कुछ गैप पीरियड शिक्षकों ने फर्जी सर्टिफिकेट का सहारा लिया है। दस्तावेजों की जांच के दौरान फर्जी सर्टिफिकेट लगाने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


फर्जीवाडे़ की आशंका को देखते हुए विभाग ने सभी प्रिंसिपलों को नए आदेश जारी किए हैं। डिप्टी डायरेक्टर्स, प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे दस्तावेजों की जांच को गंभीरता से लें।
विज्ञापन


अब तक 6945 पीटीए शिक्षकों में से करीब 5 हजार शिक्षकों को अनुबंध पर लाया जा चुका है।

इन शिक्षकों ने किया फर्जीवाड़ा

cheating by pta teachers in himachal.

करीब 1500 शिक्षक अभी भी शेष रह गए हैं। इनमें 700 से अधिक गैप पीरियड शिक्षक शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार इन्हीं गैप पीरियड शिक्षकों में से ही फर्जी सर्टिफिकेट के मामले सामने आए हैं।

सरकार ने पैरा शिक्षकों को 60 दिन और पीटीए को 42 दिन के गैप में रिलेक्सेशन दे दी थी। सेवाकाल में इससे अधिक दिनों के गैप वाले शिक्षकों को अनुबंध पर लेने और नहीं लेने को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है।

यदि किसी शिक्षक ने अनुबंध पर आने के लिए झूठे सर्टिफिकेट का सहारा लिया है तो जांच के तुरंत बाद उनका स्वत: ही अनुबंध केंसिल हो जाएगा।

क्या कहता है विभाग?

cheating by pta teachers in himachal.

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अशोक शर्मा का कहना है कि इस संबंध में सभी प्रिंसिपलों को निर्देश जारी हुए हैं। फिलहाल इस तरह की शिकायत अभी तक नहीं आई है।


वहीं, उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक शशि भूषण सेखरी का कहना है कि प्रिंसिपलों को सर्टिफिकेट वैधता जांचने का जिम्मा दिया गया था। यदि किसी मामले में मेडिकल सर्टिफिकेट सहित अन्य दस्तावेज भी फर्जी पाए जाते हैं तो संबंधित प्रिंसिपलों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी और शिक्षक का अनुबंध बिना नोटिस केंसिल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed