{"_id":"65028ccbf571bb1c1d03b463","slug":"charge-sheet-against-14-engineer-in-case-of-under-construction-bridge-collapse-in-hamirpur-and-kangra-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: निर्माणाधीन दो पुल ढहने पर 14 इंजीनियर और कर्मचारी चार्जशीट, ठेकेदार को किया ब्लैक लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: निर्माणाधीन दो पुल ढहने पर 14 इंजीनियर और कर्मचारी चार्जशीट, ठेकेदार को किया ब्लैक लिस्ट
Thu, 14 Sep 2023 10:23 AM IST
अरविन्द ठाकुर
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 14 Sep 2023 10:23 AM IST
सार
डेढ़ साल पहले इन पुलों का निर्माण कार्य चल रहा था। काम के दौरान दोनों पुल ढह गए। विभाग ने इसकी जांच बिठाई। जांच कमेटियों की रिपोर्ट आने के बाद विभागीय चार्जशीट तैयार की गई।
विज्ञापन
हमीरपुर के जाहू में निर्माणाधीन पुल हुआ ध्वस्त (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरकार ने काम में कोताही बरतने पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के इंजीनियरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कांगड़ा में बनेर खड्ड और हमीरपुर के जाहू में निर्माणाधीन पुल ढहने पर जूनियर इंजीनियर से लेकर अधिशाषी अभियंता समेत 14 इंजीनियरों और कर्मचारियों को चार्जशीट किया है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने चार्जशीट थमाई। इनके खिलाफ विभाग अपने स्तर पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाएगा।
विज्ञापन
काम में कोताही बरतने के आरोप तय होने पर इनका वेतन व अन्य वित्तीय सुविधाएं छिन सकती हैं। डेढ़ साल पहले इन पुलों का निर्माण कार्य चल रहा था। काम के दौरान दोनों पुल ढह गए। विभाग ने इसकी जांच बिठाई। जांच कमेटियों की रिपोर्ट आने के बाद विभागीय चार्जशीट तैयार की गई। इसके बाद दोनों मामले सरकार को भेजे गए। अब सरकार ने इन इंजीनियरों को चार्जशीट करने के निर्देश दिए हैं। सूत्र बताते हैं कि जाहू पुल 75 मीटर लंबा था, जो कि तीन जगह से टूटा है।
विज्ञापन
इंजीनियर इन चीफ अजय गुप्ता ने बताया कि दोनों पुलों का निर्माण ठेकेदारों को अपने पैसों से करना होगा। ऐसा नहीं किया तो ठेकेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। सूत्र बताते हैं कि एक ठेकेदार को एक साल के लिए ब्लैक लिस्ट भी कर दिया है।
विज्ञापन