फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Charang quota dogari road 12.45 crore from the center of the approved.

चीन सीमा पर ताकतवर होगा भारत, जवानों को राहत

Mon, 02 Feb 2015 08:49 AM IST
Updated Mon, 02 Feb 2015 08:49 AM IST
विज्ञापन
Charang quota dogari road 12.45 crore from the center of the approved.

हिमाचल के किन्नौर में चीन बार्डर से सटे क्षेत्र के लिए एक और सड़क मंजूर हो गई है। यह सड़क आईटीबीपी की दोगरी पोस्ट तक बनेगी। चारंग-कोटा-दोगरी मार्ग के लिए केंद्र ने 12.45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

विज्ञापन


ठंगी से आगे 15 किलोमीटर तक तो सड़क है, लेकिन इसके आगे दोगरी पोस्ट तक पहुंचने के लिए जवानों को छह किलोमीटर पैदल ही सफर करना पड़ता है।

इस सड़क के बनने से आईटीबीपी के जवानों की पोस्ट तक आसानी से पहुंच बनेगी। केंद्र इससे पहले आईटीबीपी की अंतिम पोस्ट दुमती के लिए सड़क बनाने की मंजूरी दे चुका है। दोगरी पोस्ट से चीन बार्डर 18 किलोमीटर दूर है।

विज्ञापन

जमीन अधिग्रहण और क्लीयरेंस की कवायद शुरू

Charang quota dogari road 12.45 crore from the center of the approved.

केंद्र सरकार ने सड़क निर्माण का जिम्मा प्रदेश सरकार (लोक निर्माण विभाग) को सौंपा है। इस सड़क के लिए लोनिवि की ओर से तैयार की गई डीपीआर को केंद्र ने मंजूर दे दी है।

इस सड़क के निर्माण में अब सबसे बड़ा रोड़ा वन विभाग और स्थानीय लोगों की जमीन है। लोनिवि के अधिकारियों ने छह किलोमीटर लंबे मार्ग में आने वाली जमीन के अधिग्रहण और क्लीयरेंस की कवायद शुरू कर दी है। लोनिवि का कहना है कि सड़क के बनने से न केवल आईटीबीपी जवानों बल्कि स्थानीय लोगों को भी फायदा होगा।

लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर नरेश शर्मा ने बताया कि दोगरी पोस्ट तक सड़क बनाने की मंजूरी मिल गई है। करीब 6 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण पर 12.45 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विभाग औपचारिकताएं पूरी करने में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed