फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Changes made to B.Ed. examination centres in two city colleges

Shimla News: शहर के दो कॉलेजों के बीएड परीक्षा केंद्रों में किया बदलाव

Fri, 27 Feb 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Changes made to B.Ed. examination centres in two city colleges
शिमला कॉलेज ऑफ संजौली में होगी परीक्षा
विज्ञापन


अनाडेल कॉलेज के छात्रों को परीक्षा देने जाना होगा संजौली
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। बीएड परीक्षाओं से ठीक पहले हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने परीक्षा केंद्र में अहम बदलाव किया है। शिमला के दो निजी बीएड कॉलेजों के विद्यार्थियों को अब नए केंद्र पर परीक्षा देनी होगी।

विश्वविद्यालय के निर्णय के अनुसार शिमला कॉलेज ऑफ एजुकेशन, शीतल कुंज एस्टेट, कमला नगर संजौली और मॉडर्न एजुकेशन कॉलेज अनाडेल के छात्रों का परीक्षा केंद्र बदला है। अब दोनों कॉलेजों के सभी विद्यार्थी संजौली स्थित शिमला कॉलेज ऑफ एजुकेशन परिसर में ही परीक्षा देंगे। इस बदलाव का सीधा असर विशेष रूप से मॉडर्न एजुकेशन कॉलेज अनाडेल के छात्रों पर पड़ेगा जिन्हें अब अपने निर्धारित केंद्र के बजाय संजौली पहुंचना होगा। बीएड की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू हो रही हैं। ऐसे में छात्रों के पास तैयारी के साथ-साथ नए केंद्र की व्यवस्था सुनिश्चित करने की चुनौती भी रहेगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि परीक्षा केंद्र में बदलाव के चलते सभी संबंधित छात्रों को अपना एडमिट कार्ड फिर से डाउनलोड करना होगा। पुराने एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं होंगे। संशोधित प्रवेश पत्र में ही नया परीक्षा केंद्र अंकित रहेगा और उसी के आधार पर परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा शाखा ने कॉलेज प्रबंधन को भी निर्देशित किया है कि वह छात्रों तक यह सूचना तुरंत पहुंचाएं ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की अफरातफरी न हो। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि छात्रों को समय से पहले नए केंद्र पर पहुंचना चाहिए और सभी औपचारिकताएं पूरी कर लेनी चाहिए। परीक्षा से ठीक पहले हुए इस बदलाव को लेकर छात्रों में हलचल है हालांकि विश्वविद्यालय ने इसे प्रशासनिक कारणों से लिया गया निर्णय बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article