{"_id":"5ec94dc7eb1dff54f946e684","slug":"changes-in-the-process-of-strict-implementation-of-home-quarantine","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम क्वारंटीन को सख्ती से लागू करने की प्रक्रिया में हुआ बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम क्वारंटीन को सख्ती से लागू करने की प्रक्रिया में हुआ बदलाव
Sun, 24 May 2020 09:57 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 24 May 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल सरकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे राज्यों से अपने साधन के जरिये हिमाचल में दाखिल होने वालों की निगरानी के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने कोविड ई पास जारी करने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। इसके तहत अब जैसे ही किसी व्यक्ति का ई पास किसी भी जिले से मंजूर होगा, वैसे ही आवेदक की पूरी जानकारी एक एसएमएस के माध्यम से संबंधित गांव के प्रधान को पहुंच जाएगी। इससे प्रधान को आने से पहले ही उस व्यक्ति की जानकारी होगी और वह होम क्वारंटीन की प्रभावी निगरानी कर सकेगा।
विज्ञापन
ई पास पोर्टल बनाने वाले सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने इसमें नया फीचर जोड़ दिया है। विभाग के निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में रोजाना करीब पांच सौ लोगों को ई पास जारी किए जा रहे हैं। स्टेट बार्डर पर जांच के बाद ये अपने गंतव्य तक पहुंच जाते हैं लेकिन, इनकी जानकारी प्रधानों तक न पहुंचने की वजह से निगरानी में समस्या आ रही थी।
विज्ञापन