फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chandni Sharma play a role of judge in Indian Princess Season 7 Grand Finale of the World

देवभूमि की बेटी दुबई में निभाएगी जज की भूमिका

Thu, 13 Oct 2016 10:20 AM IST
बिंदर ठाकुर/अमर उजाला, गोहर(मंडी)
बिंदर ठाकुर/अमर उजाला, गोहर(मंडी) Updated Thu, 13 Oct 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
 Chandni Sharma play a role of judge in Indian Princess Season 7 Grand Finale of the World

इंडियन प्रिंसेस चांदनी शर्मा दुबई में 20 अक्तूबर को होटल ली मेरिडियन में होने वाले इंडियन प्रिंसेस सीजन 7 के वर्ल्ड ग्रांड फिनाले में बतौर जज की भूमिका अदा करेंगी। हिमाचल की बेटी चांदनी शर्मा मंडी जिला के गोहर से संबंध रखती हैं और इंडियन प्रिंसेस सीजन-5 में विजेता रही हैं। जज की भूमिका के साथ चांदनी शर्मा दुबई में इंडियन प्रिंसेस सीजन 7 के वर्ल्ड फिनाले में डांस परफार्मेंस भी देंगी।

विज्ञापन

 

इसके लिए चांदनी शर्मा ने पूरी तैयारी कर ली है। अमर उजाला से खास बातचीत में चांदनी शर्मा ने बताया कि इंडियन प्रिंसेस सीजन 7 का ऑडिशन हैदराबाद में लिया गया। इसमें विभिन्न शहरों की 60 सुंदरियों ने हिस्सा लिया। चांदनी शर्मा ने बताया कि 30 मॉडल्स फिटनेस, ग्रूमिंग, रैंप वॉक, स्टाइलिंग और इंटरनेशनल मैनरिजम में वर्ल्ड फिनाले के लिए चुनी गई हैं। ये सभी सुंदरियां 20 अक्तूबर को दुबई में इंडियन प्रिंसेस सीजन 7 में रैंप पर अपनी अदाओं के जलबे बिखेरेंगी। हर वर्ष इंडियन प्रिंसेस ब्यूटी पिजेंट का आयोजन किया जाता है।

विज्ञापन

विभिन्न शहरों की सुंदरियां दिखाएंगी रैंप पर अपनी अदाओं के जलवे

 Chandni Sharma play a role of judge in Indian Princess Season 7 Grand Finale of the World

इसमें फैशन की दुनिया में विभिन्न मॉडल्स का टेलेंट आंका जाता है और इंडिया फैशन की दुनिया में आगे निकलने वाली मॉडल्स का करियर फैशन की दुनिया में लांच करता है। चांदनी के पिता गुलाब चंद ने बताया कि उनकी बेटी चांदनी शर्मा इंडियन प्रिंसेस ब्यूटी पिजेंट सीजन 7 में दुबई में बतौर जज की भूमिका में नजर आएंगी। 

उन्होंने बताया कि बेटी की उपलब्धि पर उन्हें गर्व है। शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी ने गोहर का नहीं, बल्कि हिमाचल और पूरे देश का नाम दुनिया में रोशन किया है। चांदनी शर्मा के साथ अब गोहर में फेयर एंड लवली गर्ल के नाम से मशहूर और फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम ने भी जमीन खरीद ली है। यामी गौतम का मकान चांदनी शर्मा के गांव में साथ जल्द बनने वाला है। जिससे दोनों में जल्द गहरी दोस्ती होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed