{"_id":"637e1da9dbed85634f53fcdf","slug":"chandigarh-manali-nh-will-remain-closed-for-three-hours-a-day-between-mandi-pandoh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Manali NH: मंडी-पंडोह के बीच दिन में तीन घंटे रोज बंद रहेगा चंडीगढ़-मनाली एनएच, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Manali NH: मंडी-पंडोह के बीच दिन में तीन घंटे रोज बंद रहेगा चंडीगढ़-मनाली एनएच, जानें वजह
Wed, 23 Nov 2022 08:20 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 23 Nov 2022 08:20 PM IST
सार
मंडी से पंडोह के बीच रोज तीन घंटे ट्रैफिक बंद रहेगा। सुबह 10:00 से 11:00 बजे, 12:30 से 1:30 और दोपहर बाद 3:30 से 4:30 बजे तक ट्रैफिक पूरी तरह बंद रखा रहेगा।
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर वाहनों को रोका।
- फोटो : संवाद
विस्तार
यदि आप चंडीगढ़ से मनाली की ओर सफर कर रहे हैं तो ध्यान दें। मंडी से पंडोह के बीच रोज तीन घंटे ट्रैफिक बंद रहेगा। सुबह 10:00 से 11:00 बजे, 12:30 से 1:30 और दोपहर बाद 3:30 से 4:30 बजे तक ट्रैफिक पूरी तरह बंद रखा रहेगा। फोरलेन निर्माण से जाम की समस्या और कटिंग के कारण दुर्घटना के अंदेशे को देखते हुए पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेशों के बाद यह ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। इसे बुधवार से 15 से 20 दिन के लिए ट्रायल के तौर पर लागू कर दिया है। ट्रायल सफल रहा तो इसे निर्माण कार्य पूरा होने तक लागू किया जाएगा। हालांकि, आपातकाल में वाहन नहीं रोके जाएंगे।
विज्ञापन
वैकल्पिक कुल्लू-बजौर मार्ग भी चलता रहेगा। पुलिस ने बाकायदा एनएच के दोनों किनारों पर साइन बोर्ड लगाना शुरू कर दिया है। बता दें कि जून 2023 तक मंडी से पंडोह के बीच फोरलेन शुरू करने का एनएचएआई का लक्ष्य है। पंडोह से मनाली तक फोरलेन का निर्माण लगभग हो चुका है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि यात्री समयानुसार अपनी सुविधा से यात्रा कर सकते हैं। यह ट्रायल फिलहाल पंद्रह से बीस दिन के लिए है। ट्रायल सफल रहा तो इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। पर्यटन सीजन के लिए भी तैयारी करनी होगी।
विज्ञापन
सर्दियों में भारी यातयात
सर्दियों में कुल्लू-मनाली के लिए भारी यातायात है। भारी ट्रैफिक होने के कारण कटिंग का काम प्रभावित हो रहा है। लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। ऐसे में पुलिस के ट्रैफिक रूट चार्ट के अनुसार राहत मिलेगी। लोग सुविधा के अनुसार यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
क्रिसमस और न्यू ईयर में ट्रैफिक होगी चुनौती
एक अनुमान के अनुसार मंडी से कुल्लू-मनाली की ओर रोजाना करीब दस हजार वाहन इन दिनों गुजर रहे हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर पर्यटन सीजन सिर पर है। इन दिनों वाहनों की संख्या दोगुना हो जाती है। नई व्यवस्था के साथ ट्रैफिक रोकना पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं होगा।
यह व्यवस्था बेहतर है। इससे काम प्रभावित नहीं होगा। लोगों को भी परेशानी नहीं होगी। तय चार्ट के अनुसार कटिंग का कार्य दोगुना तेजी से किया जाएगा। उम्मीद है कि जून 2023 तक मंडी से पंडोह फोरलेन शुरू कर दिया जाएगा। आगे मनाली तक काम लगभग पूरा होने को है। - वरुण चारी, परियोजना निदेशक एनएचएआई