फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chances of snowfall and rain in himachal on new year

नए साल का वेल्कम बर्फबारी से करेगी पहाड़ों रानी, ये रहे सबूत

Thu, 29 Dec 2016 05:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 29 Dec 2016 05:03 PM IST
विज्ञापन
chances of snowfall and rain in himachal on new year

क्रिसमिस की तरह नए साल का वेल्कम भी बर्फबारी से करने को तैयार है पहाड़ की रानी। सबूत भी सामने हैं। नए साल पर हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। पहली जनवरी को प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने किन्नौर, लाहौल स्पीति सहित मंडी, कुल्लू और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


दो और तीन जनवरी को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। जबकि चार जनवरी को पूरे प्रदेश में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक चार जनवरी को मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में बारिश, मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन


आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा। उधर, दिल्ली और चंडीगढ़ की रातें राजधानी शिमला से भी ज्यादा ठंडी हैं। बुधवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि दिल्ली में 7.8 और चंडीगढ़ में 9.2 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार रात केलांग में न्यूनतम पारा माइनस 1.9, भुंतर में 1.6, सुंदरनगर में 2.5, कल्पा में 3.2, ऊना में 5.2, नाहन में 7.5, पालमपुर में 6.0, सोलन में 4.2, चंबा-मनाली में 3.2, कांगड़ा में 6.0, बिलासपुर में 3.8, हमीरपुर में 4.7 और मंडी में 4.0 डिग्री


सेल्सियस पारा रिकार्ड किया गया। वीरवार को ऊना में सबसे अधिक 23.0 डिग्री पारा दर्ज किया गया। शिमला में 18.3, धर्मशाला में 17.2, नाहन में 17.4, सोलन में 20.4, कल्पा में 15.6, सुंदरनगर में 20.7 और भुंतर में 20.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed