{"_id":"6182b7ed224059667b31efca","slug":"chamyana-super-specialty-hospital-will-start-in-january-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: चम्याणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल जनवरी में होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: चम्याणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल जनवरी में होगा शुरू
Thu, 04 Nov 2021 02:03 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 04 Nov 2021 02:03 AM IST
सार
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला से 10 सुपर स्पेशिलिटी विभाग चम्याणा शिफ्ट होंगे। इनमें न्यूरो सर्जरी, कार्डियोलॉजी, सीटीवीएस, प्लास्टिक सर्जरी, यूरोलाजी, नेफ्र ोलॉजी, पीडियाट्रिक्स सर्जरी आदि शामिल हैं। सरकार ने अस्पताल के लिए पैरा मेडिकल स्टाफ की भर्ती शुरू कर दी है। यह भर्ती कमीशन के माध्यम से होगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के चम्याणा सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में लोगों को नई साल जनवरी महीने में स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। अस्पताल को जाने वाली सड़क को चौड़ा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को फोरेस्ट क्लीयरेंस मिल गई है। केंद्र सरकार की ओर से अगले महीने दिसंबर से मशीनरी और अन्य उपकरण भेजने की बात कही है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला से 10 सुपर स्पेशिलिटी विभाग चम्याणा शिफ्ट होंगे। इनमें न्यूरो सर्जरी, कार्डियोलॉजी, सीटीवीएस, प्लास्टिक सर्जरी, यूरोलाजी, नेफ्र ोलॉजी, पीडियाट्रिक्स सर्जरी आदि शामिल हैं। सरकार ने अस्पताल के लिए पैरा मेडिकल स्टाफ की भर्ती शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भर्ती कमीशन के माध्यम से होगी। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव को सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल को लेकर फ ीडबैक दी है। उल्लेखनीय है कि सड़क हादसों में घायल होने वाले मरीजों का उपचार में चम्याणा में ही होगा। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में आने वाले मरीजों को चम्याणा अस्पताल के लिए शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में ओपीडी भी शुरू की जाएगी। आईजीएमसी से 10 विभाग शिफ्ट करने से दो से तीन मंजिलें खाली होंगी।
विज्ञापन
चम्याणा सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में लोगों को नई साल जनवरी महीने में स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। केंद्र सरकार की ओर से अगले महीने दिसंबर से मशीनरी और अन्य उपकरण भेजने की बात कही है।- अमिताभ अवस्थी, स्वास्थ्य सचिव।
विज्ञापन