फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   chamoli disaster update: people demand jobs for dependents of decreased

हिमाचल: चमोली जल प्रलय में जान गंवाने वाले युवकों के आश्रितों के लिए मांगी नौकरी

Wed, 24 Feb 2021 06:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Feb 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
chamoli disaster update: people demand jobs for dependents of decreased
चमोली आपदा में जान गंवाने वाले हिमाचली। - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चमोली में जलप्रलय में जान गंवाने वाले रामपुर उपमंडल के सात युवकों के आश्रितों को रोजगार मुहैया करवाने की मांग उठी है। पीड़ित परिवारों और स्थानीय निवासियों ने हिमाचल प्रदेश सरकार से मांग की है कि हादसे का शिकार हुए इन युवकों के परिजनों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ये लोग रोजगार की तलाश में पड़ोसी राज्य उत्तराखंड गए थे। शिंगला पंचायत के प्रभावित परिजन मंगतराम, कलमा देवी, प्रोमिला गौतम, जय चंद, बिंता शर्मा, यशोदा शर्मा और किन्नू पंचायत के प्रभावित परिजनों सागर दास, काल दासी, साध राम, मेहर चंद, सूरजा देवी, भजन दासी, कुंदन लाल ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सरकार से राहत देने की गुहार लगाई है। गौरतलब है कि एनर्जी पावर प्रोजेक्ट में कार्यरत सात युवाओं के मृत होने की पुष्टि उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को कर दी है।

विज्ञापन


इन सभी लापता युवाओं के डेथ सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं। उत्तराखंड सरकार ने बाढ़ में लापता कुल 134 लोगों को मृत घोषित किया है।  शिंगला पंचायत प्रधान राजकुमार ने कहा कि प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद की जाएगी। आश्रितों को रोजगार और आर्थिक मदद दिलाने के लिए जल्द वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलेंगे। उधर, किन्नू पंचायत पूर्व प्रधान यशपाल झाई ने कहा कि दोनों पंचायतों के 20-20 ग्रामीणों ने कई दिन तक लापता युवकों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने उत्तराखंड सरकार से प्रभावितों को आर्थिक मदद देने की मांग की है।
विज्ञापन


रामपुर के ये युवा हो गए थे लापता
शिंगला पंचायत के राकेश गौतम (38), पवन गौतम (35), किन्नू पंचायत के दिवान सिंह (31), कैलाश चंद (38), अमित कुमार (19), देवेंद्र सिंह (29) और आशीष कुमार (25) चमोली में आई बाढ़ में लापता हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed