फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba referral woman from Kihar Hospital gave birth to three babies in an ambulance, Question on govt system

सरकारी व्यवस्था पर सवाल: किहार अस्पताल से चंबा रेफर महिला ने एंबुलेंस में दिया तीन शिशुओं को जन्म

Mon, 18 Apr 2022 08:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी चंबा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Apr 2022 08:39 PM IST
सार

रात के समय एक गर्भवती महिला को प्रसव के अंतिम क्षण में चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 108 एंबुलेंस के जरिये उसे चंबा भेजा गया। लेकिन उसकी हालत को देखते हुए कर्मचारियों ने उसका प्रसव करवाने का फैसला लिया।

विज्ञापन
Chamba referral woman from Kihar Hospital gave birth to three babies in an ambulance, Question on govt system
अस्पताल में शिशुओं के साथ परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में जहां कई बार डॉक्टर गंभीर प्रसव के केसों में हाथ पीछे खींच रहे हैं, वहीं ऐसे प्रसव एंबुलेंस कर्मचारी आसानी से एंबुलेंस में करवा रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। पिछले दो साल से चंबा जिला संस्थागत प्रसव करवाने में फिसड्डी रहा है। रविवार को इस तरह की घटना किहार सिविल अस्पताल में देखने को मिली। रात के समय एक गर्भवती महिला को प्रसव के अंतिम क्षण में चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 108 एंबुलेंस के जरिये उसे चंबा भेजा गया। चिकित्सक ने एंबुलेंस स्टाफ को इतना भीकह दिया कि गर्भवती का बीच रास्ते में भी प्रसव हो सकता है। जब एंबुलेंस गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल जा रहे थे तो बीच रास्ते में अचानक महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई।

विज्ञापन


उसकी हालत को देखते हुए कर्मचारियों ने उसका प्रसव करवाने का फैसला लिया। ईएमटी सुनील कुमार और पायलट सुरेश कुमार ने अपने अनुभव से सुरक्षित प्रसव करवाया। महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो लड़के और एक लड़की है। प्रसव के बाद मां और बच्चों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। सवाल उठ रहा है कि अस्पताल में सभी सुविधाएं होने के बावजूद महिला का प्रसव करने से इनकार कर दिया गया, जबकि, साधारण सुविधाओं वाली एंबुलेंस और बिना डॉक्टर की मदद से कर्मचारियों ने उस प्रसव को आसानी से कर दिखाया। उधर, कार्यकारी बीएमओ किहार डॉक्टर पायल ने बताया कि गर्भवती महिला को अस्पताल से रेफर करने के कई कारण हो सकते हैं। इस मामले में संबंधित चिकित्सक से जरूर बात की जाएगी। भविष्य में किहार से कोई गर्भवती महिला प्रसव के लिए रेफर न हो, इसके भी पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed