{"_id":"6117a6c16377935b2b25d57d","slug":"chamba-posts-will-be-filled-in-anganwadi-centers-department-has-sought-applications","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा: आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे पद, विभाग ने मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे पद, विभाग ने मांगे आवेदन
Sat, 14 Aug 2021 04:49 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 14 Aug 2021 04:49 PM IST
सार
बाल विकास परियोजना अधिकारी नीलम धीमान ने बताया कि महिला उम्मीदवार समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में 21 अगस्त तक आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
आंगनवाड़ी भर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समेकित बाल विकास परियोजना चंबा के तहत दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एक मिनी कार्यकर्ता सहित तीन सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। ये पद ग्राम पंचायत कियाणी के आंगनबाड़ी केंद्र काहलों और ग्राम पंचायत खज्जियार के आंगनबाड़ी केंद्र लिंडी बेही में कार्यकर्ताओं, जबकि ग्राम पंचायत भड़ोह के आंगनबाड़ी केंद्र बाईं में मिनी कार्यकर्ता का पद भरा जाएगा।
विज्ञापन
इसी तरह ग्राम पंचायत हरिपुर के आंगनबाड़ी केंद्र भद्रम, ग्राम पंचायत दुलाहर के आंगनबाड़ी केंद्र कुम्हारका और ग्राम पंचायत राजनगर के आंगनबाड़ी केंद्र नौण में सहायिका के पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
बाल विकास परियोजना अधिकारी नीलम धीमान ने बताया कि महिला उम्मीदवार समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में 21 अगस्त तक आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार परियोजना अधिकारी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन