फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba Police gets first rank in taking action on FIR on time

Chamba Police: समय पर एफआईआर पर कार्रवाई करने में चंबा पुलिस को पहला रैंक

Fri, 05 Aug 2022 06:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Aug 2022 06:30 PM IST
सार

चंबा पुलिस ने बेहतर कार्य करते हुए लोगों को समय पर पुलिस सहायता पहुंचाने के साथ ऑनलाइन इसकी रिपोर्ट भी दर्ज की। इसके परिणाम स्वरूप चंबा पुलिस को पहला रैंक मिल पाया। पिछले साल चंबा पुलिस 13वें नंबर पर थी। 

विज्ञापन
Chamba Police gets first rank in taking action on FIR on time
चंबा पुलिस को पहला रैंक - फोटो : संवाद

विस्तार

एफआईआर और सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित कार्रवाई करने पर चंबा पुलिस को प्रदेश में नंबर वन रैंक मिला है। गृह मंत्रालय की तरफ से इसकी ऑनलाइन रैंकिंग होती है। इसमें चंबा पुलिस ने बेहतर कार्य करते हुए लोगों को समय पर पुलिस सहायता पहुंचाने के साथ ऑनलाइन इसकी रिपोर्ट भी दर्ज की। इसके परिणाम स्वरूप चंबा पुलिस को पहला रैंक मिल पाया। पिछले साल चंबा पुलिस 13वें नंबर पर थी।  हिमाचल की रैंकिंग में चंबा पुलिस पहले स्थान पर रही है। जबकि शिमला दूसरे, सोलन तीसरे, बद्दी चौथे, हमीरपुर पांचवें, लाहौल-स्पीति छठे, ऊना सातवें, मंडी आठवें, सिरमौर नौवें, बिलासपुर दसवें, किन्नौर 11वें, कुल्लू 12वें और कांगड़ा पुलिस 13वें स्थान पर रही।

विज्ञापन


पहला स्थान पाने के लिए जिले के थानों, चौकियों सहित अन्य पुलिस इकाइयों ने बेहतर कार्य किया है। रैंकिंग में उच्च स्थान पाने के लिए पुलिस को जिले में होने वाली एफआईआर और दुर्घटनाओं को समय पर कार्रवाई करके इसकी रिपोर्ट ऑनलाइन डालनी होती है। इसको लेकर सभी थानों में ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करने की व्यवस्था की गई है। पुलिस उप अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि चंबा पुलिस को गृह मंत्रालय की रैंकिंग में प्रदेश भर में पहला स्थान मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed