{"_id":"665c115f48f905a53d0c7ef3","slug":"chamba-news-car-fell-into-a-ditch-near-bhadiaroad-on-mangala-jot-road-driver-died-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मंगला-जोत मार्ग पर भडियारोड के समीप कार खाई में गिरी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मंगला-जोत मार्ग पर भडियारोड के समीप कार खाई में गिरी, चालक की मौत
Sun, 02 Jun 2024 12:00 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंगला (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंगला (चंबा)
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 02 Jun 2024 12:00 PM IST
सार
जिला चंबा के मंगला-जोत मार्ग पर भडियारोड के समीप एक कार खाई में गिर गई. हादसे में एक कार चालक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मंगला-जोत मार्ग पर भडियारोड के समीप शनिवार मध्यरात्रि करीबन डेढ़ बजे आई-20 कार दुर्घटनाग्रस्त गई। कार सड़क से 200 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। चालक की पहचान महिंदर पुत्र ज्ञान चंद निवासी सरु की रूप में हुई है।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को कार से निकाल कर मेडिकल कॉलेज चंबा में पहुंचाया। जहां चिकित्सीय टीम ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि कार दुर्घटना में चालक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन