फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chamba: Devotee returning from Manimahesh Yatra dies due to stone pelting two injured

Chamba: मणिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की पत्थर लगने से मौत, दो घायल

Sat, 03 Sep 2022 07:11 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 03 Sep 2022 07:11 PM IST
सार

श्रद्धालुओं की अलग-अलग कारणों से मौत हो गई। दोनों श्रद्धालुओं के शव पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
Chamba: Devotee returning from Manimahesh Yatra dies due to stone pelting two injured
पत्थर लगने से तीर्थयात्री की मौत - फोटो : Social Media

विस्तार

मणिमहेश यात्रा पर गए दो श्रद्धालुओं की अलग-अलग कारणों से मौत हो गई। बोध राम (75) निवासी द्रमण तहसील बसोहली, कठुआ (जम्मू-कश्मीर) की अचानक तबीयत खराब होने से जान चली गई। वहीं संजीव कुमार (33) पुत्र माधो राम निवासी लकड़ा, चंबा के धन्छौ के पास पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों श्रद्धालुओं के शव पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं। बोध राम ने शुक्रवार शाम को अपने परिवार वालों के साथ डल झील में पवित्र स्नान किया। उसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी।

विज्ञापन


उन्हें वहीं स्थित स्वास्थ्य जांच शिविर में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर संजीव कुमार जब अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ मणिमहेश की तरफ जा रहा थे तो धन्छौ के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर उनके ऊपर आ गिरे। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस उप अधीक्षक चंबा अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि दोनों मौतों को लेकर पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन



बंजार में पांव फिसलने से नदी में गिरा व्यक्ति, मौत
उधर, उपमंडल बंजार में जम्मू का व्यक्ति पांव फिसलने से तीर्थन नदी में जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील कुमार पुत्र शंखू राम निवासी लैहड तहसील रामनगर, जिला उधमपुर जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। बंजार पुलिस को शुक्रवार को दमोठी के समीप शव के तीर्थन नदी के बीच पत्थरों में फंसा होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया। इस दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने शव को रेस्क्यू कर तीर्थन नदी से बाहर निकाला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने घटना की पुष्टि की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed