Himachal : मटवाड़ गांव के चार बेसहारा बच्चों से सीएम सुक्खू ने की बात, बढ़ाया मदद का हाथ, देखें वीडियो
चंबा जिले की भजोत्रा पंचायत के मटवाड़ गांव के चार नाबालिग बच्चों से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बातकर उनके लिए मदद को हाथ बढ़ाने की बात कही।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की भजोत्रा पंचायत के मटवाड़ गांव के चार बेसहारा बच्चों से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बात कर उनके लिए मदद का हाथ बढ़ाने की बात कही। इससे अमर उजाला की नाबालिग बच्चों को लेकर चलाई गई मुहिम कामयाब होती नजर आई। दैनिक समाचार पत्र ने क्रमबार खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया। एपीआरओ शिमला विशेष तौर पर बच्चों से मिलकर उनकी मदद के लिए गांव में पहुंचे। इस दाैरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार शाम जिला चंबा की भजोतरा पंचायत के मटवाड़ गांव के बेसहारा बच्चों के साथ वीडियो कॉल के जरिये बात की। मुख्यमंत्री ने निशा के साथ बात करते हुए कहा कि चारों बच्चों की पढ़ाई सीसीआई केंद्र से जारी रखवाई जाएगी।
सीएम ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और रहन-सहन का सारा खर्च सरकार उठाएगी व आपका भविष्य हम बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा एक भाई आपका चेन्नई में है उसे भी आप हिमाचल बुला लें। आप चारों बच्चों को सरकार की योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। निशा ने दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी है उसे फिर से शुरू करते हुए 11वीं और 12वीं की शिक्षा हासिल करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि जमीन के ऊपर लोन भी चल रहा है उसका भी हल निकाला जाएगा।
बता दें, 2021 में पिता के देहांत और बाद में मां के छोड़कर जाने से ये नाबालिग काफी समय से जर्जर गोशाला में रहने के लिए मजबूर हैं। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मुख्यमंत्री के संज्ञान लेने के बाद एसडीएम त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चों से मिले थे। बच्चों को सुख आश्रय योजना के तहत लाभ दिया जाएगा। साथ ही इनके लिए पक्के घर का निर्माण भी किया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.