{"_id":"61de6f99153aac3a59009181","slug":"chamba-car-accident-news-car-falls-into-gorge-two-killed-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में दर्दनाक हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, सैनिक समेत दो की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में दर्दनाक हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, सैनिक समेत दो की मौत, चार घायल
Wed, 12 Jan 2022 11:37 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:37 AM IST
सार
ब्रंगाल-औहरा मार्ग पर बंडिगी मोड़ के पास मंगलवार देर रात एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में सैनिक समेत दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रंगाल-औहरा मार्ग पर बंडिगी मोड़ के पास मंगलवार देर रात एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में सैनिक समेत दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान चालक कुलभूषण (36) पुत्र चतरो राम गांव परछी और सुरेंद्र कुमार (38) पुत्र नाथो राम गांव मेरन डाकघर औरा तहसील सलूणी के रूप में हुई है। कुलभूषण भारतीय सेना में सैनिक था और कुछ समय पूर्व ही छुट्टियों में घर लौटा था।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार में कुलभूषण, सुरेंद्र कुमार के साथ राकेश कुमार पुत्र दीनानाथ गांव और डाकघर सिमणी, अशोक कुमार पुत्र कुंहडू राम गांव मेरन डाकघर औरा, कुलदीप सिंह पुत्र लैहरू गांव बासा डाकघर बग्गी और रिंकू पुत्र गांधी निवासी गांव बासा डलहौजी से अपने घर मेरन की ओर जा रहे थे। ब्रंगाल-औहरा मार्ग पर बंडिगी मोड़ के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने घायलों को खाई से बाहर निकाल मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। जहां पर दो लोगों को चिकित्सक ने मृत करार दिया। जबकि, घायलों को दाखिल कर लिया गया। बुधवार को पुलिस की निगरानी में शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपे गए।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार भलेई डीआर राणा ने मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार, गंभीर रूप से घायल को दस हजार और एक घायल को पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। उधर, डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। जबकि, चार लोग घायल हुए हैं। जबकि, घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा है।