{"_id":"5eaaa487fc3402213018d090","slug":"chamba-and-saluni-man-roaming-in-car-instead-of-home-quarantine-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम क्वारंटीन के बजाय गाड़ी में चंबा और सलूणी घूमता रहा व्यक्ति, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम क्वारंटीन के बजाय गाड़ी में चंबा और सलूणी घूमता रहा व्यक्ति, केस दर्ज
Thu, 30 Apr 2020 03:42 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 30 Apr 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के हमीरपुर से चंबा पहुंचा होम क्वारंटीन किया गया व्यक्ति अपनी गाड़ी में सवार होकर चंबा शहर और सलूणी में घूमता रहा। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चमन लाल, निवासी गांव धरभीयाल, डाकघर सुदियाल, तहसील नादौन, हमीरपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चमन लाल 28 अप्रैल को हमीरपुर से चंबा पहुंचा।
विज्ञापन
इसे प्रशासन की ओर से होम क्वारंटीन के निर्देश दिए गए थे। व्यक्ति ने मुगला में क्वार्टर लिया है। होम क्वारंटीन होने के बजाय यह अपनी निजी गाड़ी में चंबा शहर और सलूणी क्षेत्र में घूमता रहा। सरकार के आदेशों को दरकिनार करने पर विभिन्न धाराओं में चमन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन