{"_id":"66c9aa13903df73f8b0ea92c","slug":"chamba-accident-news-car-of-devotees-crashes-on-bharmour-pathankot-road-one-dead-three-injured-2024-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chamba Accident: भरमौर-पठानकोट मार्ग पर मणिमहेश जा रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba Accident: भरमौर-पठानकोट मार्ग पर मणिमहेश जा रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, तीन घायल
Sat, 24 Aug 2024 03:08 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, डलहौजी/बनीखेत (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, डलहौजी/बनीखेत (चंबा)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sat, 24 Aug 2024 03:08 PM IST
सार
मणिमहेश यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार भरमौर-पठानकोट हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई और तीन घायल हुए हैं।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर पंजाब के श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। इनका उपचार सिविल अस्पताल डलहौजी में चल रहा है। हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। मृतक 40 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र जयबीर सिंह मकान नंबर 11393, नया सुभाष नगर, गली नंबर 6 बस्ती जोधवाल लुधियाना (पंजाब) का रहने वाला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
चालक संदीप कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार वार्ड नंबर 1, माता काली नगर फिल्लौर जालंधर (पंजाब), 36 वर्षीय कर्ण पुत्र प्रेम कुमार निवासी डॉक्टर आंबेडकर कॉलोनी गड़ा रोड फिल्लौर जालंधर और 32 वर्षीय राहुल कुमार प्रेम कुमार निवासी डॉक्टर आंबेडकर कॉलोनी गड़ा रोड फिल्लौर जालंधर हादसे में घायल हुए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार सभी दोस्त पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान 26 अगस्त को होने छोटे शाही स्नान के लिए पवित्र डल में डुबकी लगाने जा रहे थे।
विज्ञापन
शनिवार सुबह भरमौर-पठानकोट हाईवे पर पेट्रोल पंप बनीखेत और लाहड़ के बीच तलगुट गांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे लुढ़ककर झाड़ियों में फंस गया। आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को वाहन से निकालकर डलहौजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने संदीप कुमार को मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कार दुर्घटना में एक श्रद्धालु की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन