फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Challan of Himachal congress president Kuldeep Rathore car by Hamirpur Police

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष की गाड़ी का कटा चालान, हूटर बजाने पर पुलिस ने की कार्रवाई

Fri, 25 Jan 2019 03:44 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Jan 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
Challan of Himachal congress president Kuldeep Rathore car by Hamirpur Police

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के काफिले में हूटर बजाने पर जिला पुलिस ने चालान थमा दिया है। जिला पुलिस ने मोटर वाहन नियमों की अवहेलना करने पर यह सख्त कार्रवाई की है। बता दें कि जिस स्कॉर्पियो वाहन में हूटर का प्रयोग किया गया, उस वाहन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का स्टिकर चस्पां है।

विज्ञापन


जबकि शिमला की प्रतिबंधित सड़कों पर इस वाहन के लिए पास की जारी अनुमति अवधि भी कई साल पहले खत्म हो चुकी है। नवनियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष का हमीरपुर का पहला दौरा ही विवादों में घिर गया है। बता दें कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने भी इस पर संज्ञान ले लिया है। जिला अध्यक्ष से इस मामले की रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन

Challan of Himachal congress president Kuldeep Rathore car by Hamirpur Police

हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर हूटर बजाने वाली स्कॉर्पियो गाड़ी के पीछे चल रही फॉर्चयूनर एसयूवी में सवार थे। लेकिन ऊना से हमीरपुर जिला के प्रवेश के दौरान बड़सर से लेकर हमीरपुर मुख्यालय तक प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी में हूटर बजता रहा। जबकि नियमों के तहत अब प्रधानमंत्री की गाड़ी में भी लाल बत्ती और हूटर का प्रयोग नहीं हो सकता।

उधर, हमीरपुर थाना के प्रभारी संजीव गौतम ने कहा कि पुलिस ने जांच की थी। जांच में पाया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष को पार्टी की तरफ से मिली स्कॉर्पियो गाड़ी ने हूटर का प्रयोग किया था। एसएचओ ने कहा कि पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर गाड़ी का चालान काट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed