फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   challan case solved in lok adalat

Shimla News: राष्ट्रीय अदालत में 26 हजार से अधिक चालानों का निपटारा, ढाई करोड़ जुर्माना वसूला

Sun, 15 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
challan case solved in lok adalat
हिमाचल प्रदेश राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण शिमला के प्रभावी समन्वय और दिशानिर्देशों से हुई वृद्धि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

शिमला। प्रदेशभर में 14 सिंतबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालतों में यातायात नियमों की अवहेलना पर करीब 26,378 चालानों का निपटारा किया गया है। इसके तहत वाहन मालिकों से प्रदेशभर में 2,51,18,445 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। प्रदेश भर में यातायात नियमों की अवहेलना करने पर वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करती है। इसके तहत विभिन्न नियमों की अवहेलना पर पुलिस चालान काटती है लेकिन वाहन चालक चालान का समय पर भुगतान नहीं करते हैं। इसको देखते हुए वाहन चालकों को इस संबंध में जागरूक किया जा रहा है। वहीं लोक अदालतों में कम जुर्माना लगाकर वाहन मालिक के चालान का निपटारा भी हो जाता है। इसको देखते हुए लोग चालान के भुगतान के लिए लोक अदालतों का रुख कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण शिमला के प्रभावी समन्वय और दिशानिर्देशों के कारण लंबित चालानों की कंपाउंडिंग में वृद्धि दर्ज की गई है। एएसपी ट्रैफिक, पर्यटन एवं रेलवे विभाग नरवीर ठाकुर ने बताया कि लोगों को समय पर चालान का भुगतान करने के लिए जागरूक किया जाता है। इसका ही परिणाम है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में एक ही दिन में 26 हजार से अधिक चालानों का निपटारा किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed