फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chakka jam in Chidhgaon demanding to open fire brigade centre

अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग को लेकर चिड़गांव में चक्का जाम

Thu, 16 Dec 2021 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chakka jam in Chidhgaon demanding to open fire brigade centre
चिड़गांव में अग्निशमन केंद्र की मांग को लेकर दमकल वाहन को रोकते स्थानीयलोग।
रोहड़ू। दिऊदी में हुई अग्निकांड की घटना के बाद चिड़गांव में अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग को लेकर छौहारा क्षेत्र के लोगों ने वीरवार को चक्का जामकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अग्निशमन केंद्र खोलने के नाम पर बार-बार मिल रहे आश्वासनों से गुस्साए लोगों ने ढाई घंटे तक वाहनों की आवाजाही नहीं होने दी। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने एक महीने के भीतर अग्निशमन केंद्र खोलने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग हटने को तैयार हुए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में डुंग्यानी गांव में अग्निकांड की घटना होने के बाद सरकार ने चिड़गांव में उपअग्निशमन केंद्र खोलने का आश्वासन दिया था। इसके तहत दमकल वाहन भी चिड़गांव में तैनात किए गए थे। मगर तीन माह बीतने के बाद दमकल वाहन को रोहड़ू ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चिड़गांव में अग्निशमन केंद्र खोलने की योजना ठंडे बस्ते में पड़ गई। बुधवार रात दिऊदी गांव में एक बार अग्निकांड की घटना सामने आई है। इसके बाद दमकल वाहनों को जुब्बल और रोहड़ू से बुलाया गया।
वीरवार दोपहर करीब तीन बजे जब दमकल वाहन दिऊदी से आग बुझाकर वापस आ रहे थे, तो इसी बीच चिड़गांव बाजार में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के लोग एकत्रित हो गए। गुस्साए लोगों ने यहां चक्का जाम कर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी।
इस दौरान दमकल वाहनों को भी रोक दिया गया। इसके बाद प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार चिड़गांव सौरभ धीमान ने मौके पर जाकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। मगर लोग अग्निशमन केंद्र खोलने के लिखित आश्वासन देने की मांग पर अड़े रहे।
इसके बाद बाद एसडीएम रोहड़ू सुरेंद्र ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि 18 दिसंबर को होने वाले कैबिनेट में अग्निशमन केंद्र खोलने का प्रस्ताव रखा जा रहा है।

कैबिनेट से अग्निशमन केंद्र की अधिसूचना जारी होने के एक माह के भीतर चिड़गांव में दमकल वाहन तैनात किए जाएंगे। प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद लोग शांत हुए और सड़क से हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed